{"_id":"580675434f1c1b562c703fab","slug":"warning-bhot-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रोजेक्ट डायरेक्टर नहीं पहुंचे तो करेंगे नैनीताल हाईवे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रोजेक्ट डायरेक्टर नहीं पहुंचे तो करेंगे नैनीताल हाईवे जाम
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Wed, 19 Oct 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
रामपुर में मंगलवार को कलक्ट्रेट में डीएम को ज्ञापन देने जाते भोट के ग्रामीण। अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भोट के ग्राम प्रधान के नेतृत्व में तमाम ग्रामीणों और पूर्व प्रधान ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने 20 अक्तूबर को भोट में धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। कहा है कि एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर को ज्ञापन लेने के लिए वहां भेजने की मांग की गई है। चेताया है कि यदि प्रोजेक्ट डायरेक्टर नहीं पहुंचे तो लोग हाईवे पर चक्काजाम करके धरना प्रदर्शन करना शुरू कर देंगे।
भोट की प्रधान हसीन जहां के नेतृत्व में ग्रामीण मंगलवार को कलक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा है कि करीब दो साल पहले अधिकारियों ने हाईवे आबादी से हटाकर निकाले जाने का वादा किया था। लेकिन अब आबादी के बीच हाईवे निकालने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसी स्थिति में हाईवे की जद में भोट गांव के 300 से ज्यादा मकान आ जाएंगे। इसलिए हाईवे आबादी से हटाकर निकाला जाए। उसमें कहा है कि ग्रामीणों में गुस्सा बढ़ता जा रहा है। लेकिन धरना-प्रदर्शन करने के बाद भी कोई हल नहीं निकल रहा है। अगर शीघ्र समाधान नहीं निकाला गया तो ग्रामीण किसी भी हद तक जा सकते हैं। ग्रामीणों ने कहा है कि 20 अक्तूबर को हाईवे किनारे ग्रामीण धरना प्रदर्शन शुरू करेंगे। इसमें एक ज्ञापन तैयार किया गया है।
विज्ञापन
एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर को यह ज्ञापन सौंपा जाएगा। इन्हें 20 अक्तूबर को समय पर ज्ञापन लेने भेज दें, यदि वे ज्ञापन लेने नहीं आए तो ग्रामीण नैनीताल हाईवे पर बैठकर चक्काजाम कर देंगे। ज्ञापन देने वालों में प्रधान पति मुर्सीद हसन, दिलदार पाशा, प्रकाश, रमेश कश्यप, पूर्व प्रधान, बब्लू, खलीफा, नक्शे अली, धर्मपाल, प्रेमपाल आदि भी थे।
विज्ञापन