{"_id":"6170603db26a9e55702b693f","slug":"walmiki-jayanti-rampur-news-mbd4068621153","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती, निकली प्रभात फेरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती, निकली प्रभात फेरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज की ओर से महर्षि वाल्मीकि जयंती पर प्रभातफेरी निकाली गई और विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा महर्षि वाल्मीकि ने शिक्षा की अलख जलाई थी। ऐसे में समाज के लोगों को अपने बच्चों की शिक्षा की ओर ध्यान देने की जरूरत है। तभी हम महर्षि वाल्मीकि के सच्चे अनुयायी बन सकते हैं।
आदर्श कॉलोनी सिविल लाइन स्थित भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज के प्रांतीय कार्यालय पर विचार गोष्ठी एवं स्वागत समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। सर्वप्रथम भगवान वाल्मीकि जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित शिवा गौतम द्वारा किया गया। भावाधस राष्ट्रीय निदेशक दीप लव ने कहा कि वाल्मीकि समाज भगवान वाल्मीकि जी की कलम के महत्व को समझ कर ज्यादा से ज्यादा बच्चों को उच्च स्तर की शिक्षा ग्रहण कराएं। क्योंकि शिक्षा ही एक ऐसा माध्यम है जिसके माध्यम से समाज शैक्षिक, सामाजिक, धार्मिक,आर्थिक, राजनीतिक क्षेत्र में अग्रसर होकर समाज का विकास कर सकता है। भगवान वाल्मीकि प्रकट उत्सव पर वाल्मीकि समाज को यह संकल्प लेना होगा कि समाज में व्याप्त आडंबर, अंधविश्वास, भूत- पूजा, नशाखोरी का त्याग कर ज्यादा से ज्यादा बच्चों को शिक्षा ग्रहण कराने का समाज को संकल्प लेना होगा। विचार गोष्ठी में प्रमुख रूप से शिवा गौतम, अर्जुन वाल्मीकि, प्रदीप बाबू, सुभाष चंद्र, रविराज ने विचार रखे। कार्यक्रम में गुड्डू, बिट्टू चौहान, अंकुर राज ,दिव्यांशु दीप, पारस, कंचंनदीप, संगीता, शिक्षा, आदित्य ,परी आदि उपस्थित रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र एवं संचालन जिला महामंत्री रवि राज ने किया। कार्यक्रम के पश्चात दीप लव, शिवा गौतम व अर्जुन वाल्मीकि ने पनवडिया स्थित कुष्ठ आश्रम मे फल वितरण किया ।
तोपखाना स्थित वाल्मीकि बस्ती में वाल्मीकि जयंती को करूणा दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष श्याम लाल ने फीता काटकर प्रभातफेरी का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि का शिक्षा पर जोर था। उन्होंने लव कुश को शिक्षा दी, जिसके बाद दोनों दुनिया के सबसे शक्तिशाली और वीर बने। राष्ट्रीय प्रमुख भीम अनार्य ने कहा कि देश की सरकार बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ का नारा दे रही है, लेकिन महर्षि वाल्मीकि ने वर्षों पहले ही रामायण में यह लिख दिया था। उन्होंने यह संदेश दिया था कि जननी जन्मभूमि स्वर्ग से भी बढ़कर है। डॉ. भीमराव आंबेडकर ने उनकी बात को आगे बढ़ाते हुए संविधान बनाया और संविधान में महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी। इसके बाद प्रभातफेरी मदरसा कोहना, आखून खेलान, अस्तबल, पक्का बाग समेत शहर के तमाम इलाकों से होते हुए सिविल लाइंस पहुंची। बाद में कोसी मंदिर रोड पर प्रभातफेरी संपन्न हुई। इस अवसर पर शंकर बब्लू, रामगोपाल, कमल द्रविड, रामपाल सिंह, हरिभजन सिंह, शिवम टाइगर, विनय चौधरी, शरद राज, जितेन्द्र तूफानी, अविनाश आदि मौजूद रहे। वहीं, आदि धर्म समाज आधस भारत की ओर से वाल्मीकि जयंती पर वाल्मीकि संदेश यात्रा निकाली गई। इस मौके पर राष्ट्रीय प्रचारक अमर आदिवासी, नवीन राही, अमरनाथ वाल्मीकि, राजेश रत्न, सुधीश भारती, अरूण कटारिया, विकास नरेश, सनी कटारिया आदि मौजूद रहे। वाल्मीकि शक्ति दल की ओर से विचार गोष्ठी आयोजित की गई। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष प्रेम प्रकाश, गौरव सागर, शिवम वाल्मीकि, अन्नू वाल्मीकि, सीमा देवी आदि उपस्थित रहीं। भगवान सेंट्रल कमेटी की ओर से भी वाल्मीकि जयंती मनाई गई। इस मौके पर प्रभातफेरी भी निकाली गई। कार्यक्रम में संजय समर्पित, सुरेश वाल्मीकि, मोहन दानव, हरिबाबू राज, आरती देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी कार्यालय दारुल आवाम पर भी महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाई गई। इस अवसर महर्षि वाल्मीकि जी के चित्र पर फूल माला पहनाकर नमन किया गया। इस दौरान रामपुर नगर पालिकाध्यक्ष फातिमा जबी, विक्की राज वाल्मीकि, धर्म वाल्मीकि, सोनू कटारिया, विशाल कुमार, फरहान अली, आसिम खान, आजम, राजा खान आदि मौजूद रहे।वहीं, मसवासी में बुधवार को नगर के मुहल्ला भूबरा में वाल्मीकि समाज से जुड़े लोगों ने प्रभात फेरी निकाली। महर्षि वाल्मीकि के डोले को लेकर वाल्मीकि समाज के लोग ढोल-नगाड़े की थाप पर नृत्य करते हुए चल रहे थे। भगवान वाल्मीकि के जयघोष से समां गूंज उठा। प्रभात फेरी में संजय चौधरी, मुकेश कुमार, अनिल कुमार, धर्मा, सागर वाल्मीकि, रवि, सचिन, राजन वाल्मीकि, अजय कुमार आदि शामिल रहे।
-----------------------
-प्रमोद कुमार लोधी