{"_id":"6abec0b310002b2c900a28df","slug":"voting-in-ward-13-will-take-place-on-october-13-5895-voters-will-cast-their-votes-rampur-news-c-282-1-rmp1023-181484-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: वार्ड-13 में 13 अक्तूबर को होगा मतदान, 5,895 मतदाता डालेंगे वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: वार्ड-13 में 13 अक्तूबर को होगा मतदान, 5,895 मतदाता डालेंगे वोट
Fri, 02 Oct 2026 01:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Fri, 02 Oct 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। शहर के वार्ड 13 में 13 अक्तूबर को होने वाले उप चुनाव के मतदान की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसके लिए दो मतदान केंद्रों पर आठ मतदान स्थल निर्धारित किए गए हैं। इन केंद्रों पर कुल 5,895 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान व्यवस्था की निगरानी के लिए एसडीएम सदर को जोनल मजिस्ट्रेट और तहसीलदार सदर को सेक्टर मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वार्ड 13 में उप चुनाव के लिए 13 अक्तूबर को मतदान कराया जाएगा। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रशासन ने मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की कवायद तेज कर दी है। प्रशासन की ओर से हादी पब्लिक स्कूल कुंडा को मतदान केंद्र बनाया गया है। यहां पांच बूथ बनाए गए हैं, जबकि तीन बूथ पुरकानिया गर्ल्स जूनियर हाईस्कूल दरख्त खिन्नी में बनाए गए हैं।
हादी पब्लिक स्कूल में कक्ष संख्या एक से पांच तक मतदान स्थल हैं, जहां क्रमश: 857, 600, 578, 784 और 813 मतदाता पंजीकृत हैं। इसी तरह पुरकानिया गर्ल्स जूनियर हाईस्कूल में कक्ष संख्या एक पर 689, कक्ष संख्या दो पर 760 और कक्ष संख्या तीन पर 814 मतदाता दर्ज हैं।
विज्ञापन
जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में एसडीएम सदर रत्निका श्रीवास्तव और सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में तहसीलदार सदर श्रद्धा गुप्ता को जिम्मेदारी दी गई है। सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचास्थिनी अनिल कुमार ने बताया कि मतदान के लिए सभी तैयारियां की जा रही हैं। मतदान केंद्रों का निर्धारण हो चुका है। मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी व्यवस्थाएं कर ली गई हैं।