फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Voting for Suar assembly by-election

UP By-Election: स्वार उपचुनाव के लिए वोटिंग के बीच सपा का बड़ा आरोप, पिटाई की और वोट डालने से रोका

Wed, 10 May 2023 10:42 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 10 May 2023 10:42 AM IST
सार

सपा का आरोप है कि पुलिस मतदाताओं को वोट डालने से रोक रही है। सपा ने इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की है।

विज्ञापन
Voting for Suar assembly by-election
UP Bye-election - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वार विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में मतदान जारी है। मतदाता वोट डालने के लिए घरों से निकलकर पोलिंग बूथ पर जा रहे हैं। मतदान सुबह सात बजे से शुरू हुआ, जो शाम छह बजे तक चलेगा। निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक मतदान कराने के लिए पुलिस ने सुरक्षा के पूरे इंतजाम कर रखे हैं। स्वार उप चुनाव में सुबह 9 बजे तक 7.93% मतदान हुआ है। इस बीच समाजवादी पार्टी की तरफ से बड़ा आरोप लगाया है।

विज्ञापन


सपा का आरोप है कि पुलिस मतदाताओं को वोट डालने से रोक रही है। सपा ने इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की है। सपा का आरोप है कि रामपुर की स्वार विधानसभा के मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र टांडा, दढ़ियाल, लंबाखेड़ा, अकबराबाद, रसूलपुर, फरीदपुर, खेमपुर, मिलक काजी में मुस्लिम मतदाताओं को पुलिस के द्वारा वोट नहीं डालने दिया जा रहा है। बार-बार आईडी चेक करने के नाम पर परेशान किया जा रहा है। मतदाताओं को पुलिस पीट रही है।

विज्ञापन

यह सीट अब्दु्ल्ला आजम की विधायकी रद्द होने के वजह से रिक्त हुई थी। उपचुनाव में अपना दल (एस) से शफीक अंसारी, सपा से अनुराधा चौहान और पीस पार्टी से डॉ. नजिया सिद्दीकी से सहित छह प्रत्याशी मैदान में हैं। मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा।

2022 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से सपा के अब्दुल्ला आजम चुनाव जीते थे। 13 फरवरी 2023 को मुरादाबाद की कोर्ट ने उनको छजलैट प्रकरण के मुकदमे में दो साल की सजा सुना दी थी। इसके बाद 15 फरवरी को उनकी विधायक रद्द करते हुए इस सीट को रिक्त घोषित कर दिया गया था। चुनाव आयोग ने इस सीट पर कर्नाटक विधानसभा के चुनाव के साथ उपचुनाव कराने का एलान किया था। उपचुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया 13 से 20 अप्रैल तक चली थी। 

उपचुनाव में नौ प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था। जिसमें से तीन प्रत्याशियों का नामांकन पत्र खारिज हो गया था। इसके बाद छह प्रत्याशी मैदान में बचे। उपचुनाव के लिए प्रचार सोमवार की शाम तक हुआ था। मंगलवार को डोर टू डोर संपर्क कर प्रत्याशियों ने अपनी बात कही। बुधवार को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक ईवीएम से होगा। मतदान के बाद ईवीएम रामपुर स्थित मंडी समिति के स्ट्रांग रूम में जमा कराई जाएगी। मतगणना 13 मई को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed