फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Voting boycott warned if there is no stone pitching on the approach road of Pranpur bridge

प्रानपुर पुल के एप्रोच मार्ग पर पत्थर पिचिंग न होने पर दी मतदान बहिष्कार की चेतावनी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Voting boycott warned if there is no stone pitching on the approach road of Pranpur bridge
प्रानपुर पुल के एप्रोच मार्ग पर पत्थर पिचिंग न होने पर दी मतदान बहिष्कार की चेतावनी
विज्ञापन

- ग्रामीणों ने जिला पंचायत सदस्य के साथ किया प्रदर्शन, डीएम को भेजा गया ज्ञापन
रामपुर। जिला पंचायत सदस्य मुस्तफा हुसैन के नेतृत्व में सैदनगर क्षेत्र के ग्रामवासी प्रानपुर गांव में प्रानपुर पुल पर एकत्र हुए। यहां पर ग्रामीणों ने प्रानपुर एप्रोच मार्ग पर पत्थर कार्य करवाए जाने की मांग की। ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर कहा कि अगर उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो लोकसभा उपचुनाव में मतदान का बहिष्कार किया जाएगा। इसके बाद ग्रामीणों ने जिला पंचायत सदस्य के माध्यम से जिलाधिकारी को एक ज्ञापन भी भेजा है।

इस दौरान मुस्तफा हुसैन ने कहा कि जिलाधिकारी महोदय को इस संबंध में कई बार लिखित में अवगत कराया जा चुका है, लेकिन लोक निर्माण विभाग द्वारा अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। ज्ञापन में कहा गया है कि विगत वर्ष आई बाढ़ के कारण कोसी नदी ने जहां एक ओर किसानों की फसलों को बर्बाद किया तो वहीं दूसरी ओर सैदनगर क्षेत्र में प्रानपुर पुल के एप्रोच मार्ग को भी काटना शुरू कर दिया था, लेकिन क्षेत्रवासियों व प्रशासन की मदद से मिट्टी के कट्टों व लकड़ी के माध्यम से एप्रोच मार्ग को बचा लिया, लेकिन फिर भी कोसी नदी ने एप्रोच मार्ग को 50 प्रतिशत काट दिया था, जो वर्तमान समय में भी क्षतिग्रस्त है। रामपुर से टांडा क्षेत्र को जाने के लिए दो ही मार्ग हैं। इसमें एक तोपखाना रामपुर से प्रानपुर पुल होते हुए सैदनगर मार्ग व दूसरा रामपुर से लालपुर के अस्थायी पुल से होते हुए मार्ग। लालपुर में कोसी नदी पर पुल निर्माण का कार्य चल रहा है और अस्थायी पुल भी 15 जून के बाद बरसात में बंद हो जाएगी। ऐसे में टांडा क्षेत्र के लाखों लोग प्रानपुर पुल से ही होकर गुजरेेंगे। यदि समय रहते लोक निर्माण विभाग ने मार्ग पर पत्थर पिचिंग कार्य नहीं किया तो बरसात में एप्रोच मार्ग पूरी तरह से कट सकता है। इससे ग्रामीणों को परेशानी होगी। इस दौरान मोहम्मद इशाक, महफूज अली, फारुक अहमद, तालिब अली, रुखसार अली, अनवर अली, इरशाद हुसैन, आसिफ अली, ताहिर अली, कलुआ अंसारी, शेख इब्ने अली, रुस्तम सलमानी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed