फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   The police conducted an operation and arrested 21 individuals with outstanding warrants.

Rampur News: पुलिस ने अभियान चलाकर 21 वारंटियों को गिरफ्तार किया

Tue, 27 Oct 2026 02:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Tue, 27 Oct 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
The police conducted an operation and arrested 21 individuals with outstanding warrants.
रामपुर। जनपद में अपराधियों और न्यायालय से जारी वारंट के आरोपियों के खिलाफ चलाए गए अभियान में पुलिस ने सोमवार को विभिन्न थाना क्षेत्रों से 21 वारंटियों को गिरफ्तार किया। इसके अलावा शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका के चलते तीन लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

एसपी के निर्देश पर पुलिस ने वारंटियों के खिलाफ अभियान चलाया। इसमें पटवाई पुलिस ने सबसे अधिक 10 वारंटियों को गिरफ्तार किया। अजीमनगर पुलिस ने तीन, टांडा और खजुरिया पुलिस ने दो-दो वारंटियों को पकड़ा। गंज, कोतवाली और कैमरी पुलिस ने एक-एक वारंटी को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए वारंटी विभिन्न मामलों में न्यायालय में पेश नहीं हो रहे थे। इनमें आबकारी अधिनियम, आर्म्स एक्ट, चोरी, मारपीट और अन्य धाराओं से संबंधित मामले शामिल हैं। सभी आरोपियों को उनके घरों अथवा संबंधित स्थानों से गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अजीमनगर पुलिस ने खिमोतिया खेड़ा गांव निवासी वीर सिंह और भूकनलाल को आपसी विवाद के मामले में गिरफ्तार किया। दोनों पक्षों के बीच एक-दूसरे के खिलाफ दर्ज मुकदमों को लेकर विवाद होने की आशंका थी। वहीं, गंज पुलिस ने शांति भंग होने और संज्ञेय अपराध की आशंका के चलते एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की। एएसपी अनुराग सिंह ने बताया कि अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed