फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Voters will exercise their franchise for the third time this year on December 5 in Rampur

Rampur: 3.88 लाख मतदाता चुनेंगे रामपुर का नया विधायक, 5 दिसंबर को करेंगे इस साल तीसरी बार मतदान

Sat, 05 Nov 2022 10:25 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 05 Nov 2022 10:25 PM IST
सार

रामपुर विधानसभा सीट पर उप-चुनाव का एलान होने के साथ ही प्रशासन ने भी तैयारियां शुरू कर दी है। ईवीएम मशीन और वीवी पैट को दुरुस्त कि जाने लगा है। इस विधानसभा सीट पर मतदाताओं की संख्या जिले की पांच विधानसभाओं में सबसे अधिक है।

विज्ञापन
Voters will exercise their franchise for the third time this year on December 5 in Rampur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

आजम खां की विधायकी रद्द होने के बाद रामपुर विधानसभा सीट से अगला विधायक कौन होगा इसका फैसला 3.88 लाख मतदाता करेंगे। ये मतदाता 166 मतदान केंद्रों के 454 बूथों पर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। रामपुर विधानसभा सीट के मतदाता इस साल तीसरी बार अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।

विज्ञापन


रामपुर विधानसभा सीट पर उप-चुनाव का एलान होने के साथ ही प्रशासन ने भी तैयारियां शुरू कर दी है। ईवीएम मशीन और वीवी पैट को दुरुस्त कि जाने लगा है। इस विधानसभा सीट पर मतदाताओं की संख्या जिले की पांच विधानसभाओं में सबसे अधिक है।
विज्ञापन


इस विधानसभा क्षेत्र में लगभग 3,88, 994 मतदाता है। जिनमें से 206904 पुरुष, 182052 महिलाएं और अन्य श्रेणी में 38 मतदाता है। इस विधानसभा सीट के मतदाता इस साल तीसरी बार अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इस सीट के मतदाताओं ने 2022 में हुए विधानसभा चुनावों में मतदान किया था। इसके बाद रामपुर संसदीय सीट पर हुए उप चुनाव में। अब 05 दिसंबर को रामपुर विधानसभा सीट पर होने वाले चुनाव में मतदान करेंगे। 2022 के विधानसभा चुनाव में 67.36 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामपुर विधानसभा सीट एक नजर में
कुल मतदान केंद्र----166
कुल मतदेय स्थल ---454
पुरुष मतदाता ----206904
महिला मतदाता---182052
अन्य मतदाता   --38
कुल मतदाता ---388994

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed