{"_id":"5894d47f4f1c1bda22e805a1","slug":"voters-compaigan","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाटक के जरिये किया वोट का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाटक के जरिये किया वोट का आह्वान
अमर उजाला ब्यूरो सैफनी /रामपुर
Updated Sat, 04 Feb 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
सैफनी के सर सैय्यद इंटर कालेज में मतदाता जागरूकता के लिए नाटक प्रस्तुत करते छात्र।
विज्ञापन
सर सैय्यद इंटर कालेज में उप जिलाधिकारी बी प्रसाद व खंड शिक्षा अधिकारी सर्वेश कुमार की मौजूदगी में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें नाटक के जरिये बच्चों ने वोट देने की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान स्कूल के बच्चों द्वारा 'चालाक नेता लोभी मतदाता' व 'पढी लिखी बहु समझदार मतदाता' नामक लघु नाटिकाओं के माध्यम से लोगों को अपने मताधिकार का शत प्रतिशत व बिना लोभ व लालच के इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया गया। उसी दौरान एबीआरसी चंचल कुमार गुप्ता ने अपने स्वरचित कविता के द्वारा बताया कि बटन उसका दबाना है जो कि सबके काम में आये...। के मध्यम से लोगों में मताधिकार प्रयोग करने के लिए लोगों में जोश भरा।
विज्ञापन
एसडीएम व खंड शिक्षाधिकारी ने भी मतदान की अपील की। इस अवसर पर प्रधानाचार्य मुख्तार हुसैन, दिलशाद वारसी, नवीन कुमार, मनोज कुमार, अली अहमद, शिल्पी माथुर, गुुलशन, नवाहत हुसैन, सत्यवीर सिंह, रशीद अहमद आदि रहे।
विज्ञापन