फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Vote for the one who protects cows: Avimukteshwaranand Saraswati

जो गोरक्षा करे उसे ही अपना वोट दें : अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती

Mon, 09 Jun 2025 01:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Mon, 09 Jun 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Vote for the one who protects cows: Avimukteshwaranand Saraswati
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मंगलधाम मंदिर में मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा कर श्रद्धालुओं का मार्गदर्शन किया
विज्ञापन


भोट। मंगलधाम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के चौथे दिन रविवार को शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मंगलधाम परिसर में स्थापित माता महाकाली व महासरस्वती व खाटू श्याम बाबा की मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा कर लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा जो राजनीतिक दल गोरक्षा करेगा उसे ही वोट दें। लोगों से धर्म का पालन करने तथा गोसेवा करने का आह्वान किया।

क्षेत्र के गुजरैला गांव स्थित मंगलधाम में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के चौथे दिन देर शाम को प्रयागराज व वृंदावन से पधारे आचार्य दीपक वशिष्ठ, अभिषेक पाठक, मानस पाठक, पंडित अतुल मिश्र, पुजारी रमेश मिश्र व मुरारी लाल द्वारा विधि विधान व वेद मंत्रोच्चार के साथ हवन व पूजन किया गया।
विज्ञापन


दोपहर बाद करीब चार बजे जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेस्वरानंद सरस्वती ने मंगलधाम में ही माता महाकाली, महासरस्वती एवं खाटू श्याम बाबा की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा कर लोकार्पण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद जगदगुरु शंकराचार्य ने कहा कि यही वह स्थान है, जहां पर देवता भी आने को तरसते हैं। इस भूमि ने मुझको जन्म दिया, इससे बढ़कर कुछ नहीं है। यही वह भूमि है जहां धर्म, कर्म, काम मोक्ष चारों समाहित है। यही वह धरती है, जहां पर पतिव्रता पत्नी है, सर्व ज्ञानी गुरु है। विश्व के किसी भी भाग में यह दोनों उपलब्ध नहीं हैं।

विश्व का अगर कहीं भी सर्वांगीण विकास हुआ है तो वह यह भारत भूमि ही है। भगवान की आराधना करने का मतलब सिर्फ फूल चढ़ाना, जल चढ़ाना, भोग लगाना और परिक्रमा लगाना नहीं है। उन्होंने बताया कि आराधना का अर्थ है, उनके बताए गुणों को अपने अंदर समाने की चेष्टा करना।

इस दौरान उन्होंने मौजूद लोगों को संकल्प दिलाया कि हम अपनी गो माता की रक्षा करेंगे तथा जो राजनीतिक पार्टी गोरक्षा में साथ देगी, उसी को मतदान करेंगे।

मंगलधाम में देर रात तक पूजन व प्रसाद वितरण और भंडारे का आयोजन होता रहा। व्यवस्था में संजय कपूर, संतोष कपूर, अनिल टंडन, लीना कपूर, रेनू टंडन, ज्ञान प्रकाश गुप्ता, नीरे गुप्ता, नरेन्द्र सक्सेना, अमन सक्सेना मौजूद रहे।

-------------------



सरकारी अनुदान गोशालाएं अब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ीं : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद
रामपुर। महाराज अविमुक्तेश्वरानंद सरकार की कार्यशैली से बेहद खफा दिखाई दिए। उनका साफ कहना है कि जब सरकारी अनुदान गोशालाओं के बारे में सरकार ने घोषणा की थी तो लगा था कि सकारात्मक काम है, मगर यह गोशालाएं भी अब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुकी हैं। कहा कि विशिष्टजनों का अब देश है और यहां जनता मजबूर है और उसको न्याय नहीं मिलता।

गुजरैला गांव स्थित मंगलधाम शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती समाज में गऊमाता की हालत देख बेहद भावुक और दुखी दिखाई दिए। उनका कहना था कि आज गायों की जो हालत वह साक्षात देख रहे हैं। उनका कहना था कि उनको किस तरह बांधकर ले जाया जाता है। कहा कि सरकार ने जब अनुदान गोशालाओं के बारे में कहा था तो लगा था कि सनातनियों के लिए कुछ सोचा है, लेकिन अब गोशालाओं में गायों की हालत क्या है, यह किसी से छिपी नहीं है। इस दौरान सरकार से वह नाखुश दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि देश में जनता को इंसाफ नहीं मिल पा रहा है और जनता का उत्पीड़न हो रहा है। कहा कि यह अब विशिष्टजनों का देश बनकर रह गया है। यदि आप विशेष हैं तो आपके लिए सभी सुख सुविधाएं मिल जाएंगी, अन्यथा कोई सुनवाई नहीं होगी। कहा कि जनता काफी मजबूर है। संवाद


सेवाराधन से देवता पूरी करते अभिलाषा : शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती ने कहा कि सेवाराधन से देवता मन की अभिलाषा पूरी करते हैं। कहा कि सनातनी लोग संसार से कुछ नहीं मांगते वह देवता से मांगते हैं और उनके मनोरथ पूरे होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed