{"_id":"58b878484f1c1b8759830ef6","slug":"vote-counting","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतगणना कक्ष में नहीं बजेगी मोबाइल की घंटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतगणना कक्ष में नहीं बजेगी मोबाइल की घंटी
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Fri, 03 Mar 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
रामपुर में बृहस्पतिवार को मतगणना की बारीकियां सीखते सरकारी कर्मचारी। अमर उजाला
विज्ञापन
मतगणना के दौरान ड्यूटी पर तैनात किए जाने वाले कर्मचारी न तो मोबाइल का इस्तेमाल कर सकेंगे और न ही ध्रूमपान कर सकेंगे। चुनाव आयोग के आदेश के बाद प्रशासन ने इस तरह का प्रतिबंध लगाते हुए कर्मचारियों को आयोग की गाइड लाइन के बारे में साफ बता दिया।
जिला सहकारी बैंक के सभागार में मतगणना के लिए तैनात किए गए कर्मचारियों के प्रशिक्षण शिविर में प्रभारी जिला निर्वाचन अधिकारी एमपी सिंह ने प्रशिक्षकों से कहा कि वे कुशलता एवं पारदर्शिता से कार्य कर निर्वाचन आयोग के नवीन दिशा निर्देशों के बारे में बताते हुए कहा कि मतगणना प्रशिक्षण को भली भांति से अध्ययन कर पालन करें।
कहा कि मतगणना के कार्य को निष्पादन करने के लिये पॉचों विधान सभावार में 80 मतगणना टेबल लगेंगे तथा एक विधान सभावार में 16 टेबल की व्यवस्था की गई है। मुख्य विकास अधिकारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि मतगणना माइक्रो ऑब्जर्वर, मतगणना सुपरवाईजर तथा मतगणना सहायकों की 285 कार्मिकों की मतगणना में तैनात प्रशिक्षकों व मास्टर ट्रेनरों के द्वारा प्रथम प्रशिक्षण दिया गया, द्वितीय प्रशिक्षण सात मार्च को विकास भवन सभागार में दिया जाएगा।