फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   violation of lockdown

लॉकडाउन का उल्लंघन करने एवं मास्क न लगाने पर काटे चालान, 2.35 लाख रुपये जुर्माना वसूला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
violation of lockdown
रामपुर। लॉकडाउन का उल्लंघन करना एवं मास्क न लगाना लोगों को भारी पड़ा। अफसरों ने चेकिंग के दौरान लोगों के चालान काटे। जिलेे भर में चले इस अभियान के दौरान 2.35 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया। साथ ही लोगों को कोविड-19 के नियमों का गंभीरतापूर्वक पालन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए शुक्रवार की रात आठ से सोमवार की सुबह सात बजे तक लॉकडाउन लगाया गया है। रविवार को नगर मजिस्ट्रेट रामजी मिश्र, सभी उपजिलाधिकारियों, सभी निकायों के अधिशासी अधिकारियों एवं सभी थानाध्यक्षों ने अपने अपने इलाके में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिना वजह घरों से बाहर निकलने वालों के चालान काटे गए। साथ ही मास्क का प्रयोग न करने पर भी लोगों के चालान काटे। पूरे जिले में दिनभर में चालान के जरिए अफसरों 2.35 लाख रुपये का जुर्माना वसूला। साथ ही लोगों को जमकर हड़काया और मास्क का प्रयोग करने की नसीहत दी। नगर मजिस्ट्रेट ने बताया कि मास्क का प्रयोग करने को लेकर चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed