{"_id":"687e8ecd83bbb1b4160c0289","slug":"villagers-mistook-patrolling-railway-employees-for-thieves-and-caught-them-causing-uproar-rampur-news-c-282-1-smbd1025-149952-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: ग्रामीणों ने पेट्रोलिंग कर रहे रेल कर्मियों को चोर समझकर दबोचा, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: ग्रामीणों ने पेट्रोलिंग कर रहे रेल कर्मियों को चोर समझकर दबोचा, हंगामा
Tue, 22 Jul 2025 12:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Tue, 22 Jul 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
बिलासपुर (रामपुर)। ड्रोन दिखने और चोरों की अफवाहों के बीच ग्राम कुइया के ग्रामीणों ने रविवार की रात रेलवे लाइन पर पेट्रोलिंग कर रहे चार रेल कर्मियों को चोर समझकर दबोच लिया। इससे काफी देर तक हंगामा होता रहा। बाद में रेल विभाग के हस्तक्षेप पर ग्रामीणों ने उन्हें छोड़ा।
रेल विभाग के कर्मियों के अनुसार रेल कर्मी सुंदर सिंह, विनय कुमार कुशवाहा रविवार की रात अपने साथ दो संविदा कर्मियों किशन पाल व तिलक सिंह के साथ बिलासपुर रोड रेलवे स्टेशन से केमरी की ओर रेल की पटरियों की पेट्रोलिंग कर रहे थे। पेट्रोलिंग के दौरान रेलकर्मी टॉर्च लगा रहे थे। ग्राम कुइया के पास पहुंचे तो ड्रोन और चोरों की दहशत में गश्त कर रहे ग्रामीणों ने उन्हें चोर समझाकर उनकी घेराबंदी कर पकड़ लिया।
ग्रामीण इससे पहले कि उनके साथ मारपीट करते की कि रेल कर्मियों ने स्वयं को रेल कर्मचारी बताया। गुस्साए ग्रामीणों ने उनकी व सेफ्टी बॉक्स की भी तलाशी ली। बाक्स में सुरक्षा उपकरण निकले। रेल कर्मियों ने ग्रामीणों को अपनी आईडी दिखाई और अधिकारियों से फोन पर बात कराई। रेल अधिकारियों के तस्दीक करने पर ग्रामीणों ने उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन
रेल कर्मियों का कहना है कि वह रोजाना रात को पटरी की चेकिंग करते हैं, लेकिन चोरों की अफवाहों ने उन्हें भी परेशान कर दिया है। रेल कर्मियों के टीम लीडर संजीव सक्सेना ने बताया कि ग्रामीण गलतफहमी के शिकार हो गए थे। उन्होंने कोई पुलिस कार्रवाई नहीं की है। जबकि, पुलिस ने इस तरह की बात संज्ञान में न आने की बात कही है।