फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Villagers in Rajanagar are troubled due to leakage in the pipeline of Har Ghar Jal Yojana.

Rampur News: रजानगर में हर घर जल योजना की पाइप लाइन लीकेज होने से ग्रामीण परेशान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Villagers in Rajanagar are troubled due to leakage in the pipeline of Har Ghar Jal Yojana.
स्वार। ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत रजानगर में संचालित हर घर जल योजना ग्रामीणों के लिए मुसीबत बनती जा रही है। पाइप लाइन में जगह-जगह लीकेज होने से घरों तक प्रदूषित पानी पहुंच रहा है। वहीं पानी का प्रेशर बेहद कम होने से पर्याप्त जलापूर्ति नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन



ग्रामीणों का कहना है कि पाइप लाइन टूटने से गंदा पानी सप्लाई में मिल रहा है, जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। 15.412 किलोमीटर पाइपलाइन और 710 कनेक्शन के बावजूद गांव की समस्या जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों ने विभाग से लीकेज ठीक कर नियमित साफ पानी की आपूर्ति शुरू करने की मांग की है।
विज्ञापन





पाइप लाइन लीकेज होने से पानी में बदबू आती है और पीने योग्य नहीं रहता। मजबूरन साधारण हैंडपंप का पानी पीने को मजबूर हैं।
अली हुसैन
...................
जब से परियोजना चालू हुई है तभी से पानी का प्रेशर बहुत कम है, जिससे लोगों को हैंडपंप का सहारा लेना पड़ रहा है।
मोहम्मद आलिम
................

लीकेज के कारण गंदा पानी आने से बच्चों के बीमार होने का डर बना रहता है। विभाग को जल्द समाधान करना चाहिए।
सलामत जाम
..........






घरों तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पा रहा है और महिलाओं को दूर से पानी लाना पड़ता है।



शावेज


...........







पाइप लाइन कई जगह से टूटी हुई है, लेकिन शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही।



मुख्तियार अली



............



..................



ग्रामीणों की शिकायतें मिली हैं। संबंधित विभागीय अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। जल्द ही पाइप लाइन की मरम्मत कराकर समस्या का समाधान कराया जाएगा।



आलेनबी, ग्राम प्रधान रजानगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed