फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Villagers got the couple married in the temple

Rampur News: ग्रामीणों ने प्रेमी युगल का मंदिर में कराया विवाह

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 26 Feb 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
Villagers got the couple married in the temple
रामपुर। मिलकखानम क्षेत्र के गांव की युवती प्रेम प्रसंग के चलते गर्भवती हो गई। परिजन को जानकारी हुई तो युवती से पूछताछ की। युवती ने थाना अजीमनगर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के बारे में जानकारी दी। प्रेमी युगल एक ही संप्रदाय और बिरादरी के हैं। इसके चलते दोनों के परिजनों की सहमति से गांव के एक मंदिर में उनकी शादी करा दी गई। मामला मिलकखानम थाना क्षेत्र के एक गांव का है। ग्रामीणों के अनुसार एक साल पहले युवती अपनी रिश्तेदारी में थाना अजीमनगर के युवक के गांव गई थी। इसी दौरान दोनों में प्रेम प्रसंग हो गया। युवक दिल्ली में नौकरी करता है। बाद में दोनों में बातचीत शुरू हो गई। बाद में प्रेमी युगल मिलने भी लगे। इसी दौरान युवती गर्भवती हो गई। युवती के पेट में दर्द होने पर जांच कराई गई तब पता चला कि वह पांच महीने की गर्भवती है।
विज्ञापन

परिजनों ने पूछताछ की तो युवती ने बताया कि टांडा क्षेत्र के गांव निवासी युवक से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा है। युवती ने प्रेमी से शादी करने की इच्छा जताई। परिजनों ने जब जानकारी की तो दोनों एक ही बिरादरी के निकले। गांव के संभ्रात लोगों ने बीच में पड़कर दोनों पक्षों को बुलाया और शादी कराने की बात रखी। इस पर दोनों ही पक्ष राजी हो गए। रविवार को मिलकखानम थाना क्षेत्र के गांव स्थित मंदिर में दोनों का विवाह करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed