फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Villagers accused the teacher of beating students

Rampur News: ग्रामीणों ने शिक्षिका पर छात्रों को पीटने का लगाया आरोप

Sun, 18 Aug 2024 01:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sun, 18 Aug 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
Villagers accused the teacher of beating students
बिलासपुर (रामपुर)। कोतवाली क्षेत्र में उत्तराखंड सीमा से सटे ग्राम डिबडिबा के ग्रामीणों ने मॉडल अपर प्राइमरी स्कूल कंपोजिट सुभाषनगर की एक शिक्षिका पर दो बच्चों की पिटाई कर एक छात्र को बेहोश करने का आरोप लगाकर हंगामा किया। बाद में ग्राम प्रधान ने पुलिस के साथ पहुंचकर विवाद को शांत करा दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार ग्राम डिबडिबा स्थित मॉडल अपर प्राइमरी कंपोजिट स्कूल सुभाष नगर में शनिवार की सुबह करीब 10:30 बजे एक शिक्षिका ने कक्षा चार व कक्षा पांच के दो छात्रों को शैतानी करने के आरोप में पिटाई कर दी। आरोप है कि शिक्षिका की पिटाई से कक्षा पांच का एक छात्रा बेहोश हो गया। विद्यालय के छात्रों ने मामले की सूचना ग्रामीणों व परिजनों को दी। छात्र के परिजन भी तमाम ग्रामीणों के साथ विद्यालय पहुंच गए। तुरंत छात्र को एक निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया। कुछ ही देर में बच्चे की हालत में सुधार हो गया। आरोप है कि इसी बात से क्षुब्ध होकर अभिभावकों ने विद्यालय गेट पर आरोपी शिक्षिका के खिलाफ जमकर हंगामा किया। मौके पर तमाम लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पाकर ग्राम प्रधान रणधीर सिंह भी पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मामले की जानकारी आरोपी शिक्षिका से ली तो शिक्षिका ने मारने पीटने की बात से पूरी तरह इंकार कर दिया। जबकि, अभिभावकों ने मारपीट करने व बेहोश करने का आरोप लगाया। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि सूचना पाकर रूद्र विलास चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। घटना की वीडियो भी कुछ देर में ग्रामीणों ने वायरल कर दी। बाद में ग्राम प्रधान ने पुलिस कर्मियों की मदद से दोनों पक्षों के मध्य आपसी समझौता करा दिया। उक्त संदर्भ में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका प्रीति गंगवार से फोन पर संपर्क किया गया तो उन्होंने स्वयं को व्यस्त बताते हुए कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। जबकि, खंड शिक्षा अधिकारी मजहरूल इस्लाम ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है, अगर कोई शिकायत आएगी तब मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। जबकि, कोतवाली प्रभारी बलवान सिंह ने बताया कि ऐसा कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं है और न ही कोई रिपोर्ट लिखाने कोतवाली आया है। अगर कोई तहरीर आती है तब रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed