{"_id":"6ae782ced4524981690b5a5f","slug":"villager-on-motorcycle-killed-after-being-hit-by-an-unidentified-vehicle-father-and-daughter-injured-rampur-news-c-282-1-smbd1025-183881-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की मौत, पिता-पुत्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की मौत, पिता-पुत्री घायल
Sun, 01 Nov 2026 11:49 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sun, 01 Nov 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
बिलासपुर। नैनीताल हाईवे पर रविवार शाम एक दर्दनाक हादसे में खुशी का माहौल मातम में बदल गया। रुद्रपुर के बगवाड़ा में एक कार्यक्रम में शामिल होकर बाइक से घर लौट रहे ग्रामीण को रुद्र बिलास चीनी मिल के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे हरबोला सूबेदास (50) की मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठे पिता-पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक वाहन समेत भाग गया।
ग्राम कोठा जागीर निवासी हरबोला सूबेदास रविवार शाम करीब चार बजे बाइक से रुद्रपुर के बगवाड़ा में एक कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौट रहे थे। उनके साथ ग्राम रम्मनपुर निवासी चंद्रपाल और उनकी पुत्री चीना भी बाइक पर सवार थीं। रुद्र बिलास चौकी के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। परिजनों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों उछलकर हाईवे पर गिर पड़े।
मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत इसकी सूचना रुद्र बिलास चौकी पुलिस को दी। चौकी प्रभारी विष्णु कुमार वर्मा मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस से तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। वहां डॉक्टरों ने सूबेदास को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल चंद्रपाल और उनकी पुत्री को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
उधर, मौत की खबर सुनते ही परिवार के लोग विलाप करते हुए अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल परिसर में चीख-पुकार मच गई। परिजन शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे, इसलिए बिना पुलिस कार्रवाई के ही शव को घर ले गए।
घटना की सूचना पर ईसानगर चौकी प्रभारी बिष्णु बर्मा और कस्बा चौकी प्रभारी केशु शर्मा ग्राम प्रशासक कोठा जागीर ओम प्रकाश सिंह यादव को साथ लेकर मृतक के घर पहुंचे। ग्राम प्रशासक के मुताबिक, मृतक की पत्नी प्रेमवती ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया और इस संबंध में लिखित प्रार्थना पत्र पुलिस को सौंप दिया।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. मणिक अग्रवाल ने बताया कि हादसे में ग्रामीण सूबेदास की मौत हुई है। दो घायलों की हालत अब ठीक है।
वहीं, सीओ पीपी सिंह ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम से इन्कार किया है, इसलिए पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।