{"_id":"5e91f9c28ebc3e7686485f26","slug":"village-idra-decalered-hotspot-rampur-news-mbd3458706177","type":"story","status":"publish","title_hn":"टांडा के बाद अब इंड्रा गांव कोरोना वायरस के संक्रमण का हॉटस्पाट घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टांडा के बाद अब इंड्रा गांव कोरोना वायरस के संक्रमण का हॉटस्पाट घोषित
विज्ञापन
रामपुर। टांडा के बाद इंड्रा गांव में कोरोना संक्रमण का एक मामला सामने आने केे बाद अब प्रशासनिक अफसरों ने मोर्चा संभाल लिया है। इसके लिए पूरे गांव को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया है। युवक के परिवार के सदस्यों को क्वारंटीन करने के साथ ही पूरे गांव को आइसोलेट किया जा रहा है। इसके साथ ही गांव को सील कर तीन किलोमीटर दायरे को सेनिटाइज किया जा रहा है।
रामपुर में शुक्रवार की शाम भोट थाना क्षेत्र के इंड्रा गांव के एक युवक जांच में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो गई। अलीगढ़ की लैब से जांच रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने तत्काल ही पूरे गांव को सील कर दिया। शनिवार को तमाम प्रशासनिक अफसरों ने गांव का जायजा लिया। इसके साथ ही अब इस गांव को भी हॉटस्पॉट घोषित कर दिया है। ऐसे में पुलिस ने गांव की नाकेबंदी कर दी है। गांव के प्रमुख मार्गों को बल्लियों के सहारे बंद कर दिया गया है। न तो किसी को गांव में जाने की अनुमति है और न ही गांव के किसी व्यक्ति को बाहर आने की अनुमति है। इसके अलावा गांव का सैनिटाइजेशन भी शुरू कर दिया गया है। सैनिटाइजेशन कराने की जिम्मेदारी पंचायत राज विभाग को सौंपी गई है। गांव से तीन किलोमीटर के दायरे में आने वाले लोगों के स्वास्थ्य की जांच भी कराई जाएगी। अपर जिलाधिकारी प्रशासन जगदंबा प्रसाद गुप्ता ने बताया कि संक्रमित युवक दिल्ली में बाल काटने का कार्य करता है और वह पिछले माह रामपुर आया था। युवक का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। इसके अलावा परिवार के सदस्यों को क्वारंटीन किया गया है। गांव को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया है। युवक के संपर्क में आने वाले लोगों की तलाश की जा रही है। गांव का पूरी तरीके से सैनिटाइज कराया जाएगा। स्वास्थ विभाग की टीम को बुला लिया गया है। सभी नागरिकों के स्वास्थ्य की जांच भी की जाएगी।
जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह ने बताया कि एहतियातन गांव को हॉटस्पॉट घोषित करते हुए सील कर दिया गया है। गांव में किसी भी व्यक्ति के आवागमन को प्रतिबंधित करते हुए तीन किलोमीटर दायरे को सेनिटाइज कराया जा रहा है। जिलाधिकारी ने सभी से अपील की है कि यदि कोई भी व्यक्ति बाहर से आया हो और उसमें कोरोना वायरस संबंधी लक्षण परिलक्षित हो रहे हैं तो तुरंत प्रशासन को सूचना दे।