फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Video of spear killing stray animal goes viral, VHP workers reach police station

Rampur News: छुट्टा पशु को भाला मारते वीडियो वायरल, थाने पहुंंचे विहिप कार्यकर्ता

Wed, 04 Dec 2024 01:40 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 04 Dec 2024 01:40 PM IST
विज्ञापन
Video of spear killing stray animal goes viral, VHP workers reach police station
बिलासपुर। छुट्टा पशु को भाला मारकर घायल करने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता थाने पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने पुलिस को बताया कि एक व्यक्ति ने छुट्टा पशु पर भाला फेंककर मारने का वीडियो भी वायरल हो रहा है। विहिप ग्रामीण प्रखंड अध्यक्ष विजय कोली ने बताया कि वायरल वीडियो वाली घटना खानपुर गांव की नई बस्ती की है। इसमें एक व्यक्ति ने भाला मारकर बेसहारा पशु को घायल कर दिया है। उनका कहना है कि इस आरोपी व्यक्ति की लोगों ने पहचान भी कर ली है।
विज्ञापन

वह दूसरे समुदाय का है और उत्तराखंड के रुद्रपर थाना क्षेत्र की प्रीत विहार कॉलोनी का रहने वाला है। विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं उनकी मांग थी कि इस आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने कार्रवाई हो। उन लोगों ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी बलवान सिंह ने शीघ्र ही जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता अशोक कुमार, विवेक गुप्ता, जोगेंद्र सिंह, प्रमोद दिवाकर, प्रमोद गंगवार, अंकुश देवल, दीपक डोभाल, रूपवती कोटिया आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed