फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Video of grain theft from Mandi goes viral

Rampur News: मंडी से अनाज चोरी का वीडियो वायरल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Video of grain theft from Mandi goes viral
बिलासपुर। क्षेत्र की नवीन मंडी में कुछ लोगों ने अनाज चोरी करने के मामले में दो लोगों को पकड़कर मारा-पीटा। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कोतवाली पुलिस ने घटना के प्रति अनभिज्ञता जताई है।
विज्ञापन

मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। लोगों के अनुसार वीडियो में एक व्यक्ति लोगों के बीच बैठे दो लोगों को डंडे से पीट रहा है। इस दौरान किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बताया गया है कि मंडी में कुछ दिनों पहले अनाज चोरी करने व घटतौली के आरोप में दो युवकों को कुछ लोगों ने पकड़ा था। जिनकी कुछ लोगों ने पिटाई भी की थी। बाद में माफी मांगने पर दोनों को छोड़ दिया गया था।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी बलवान सिंह ने बताया कि मारपीट का वीडियो वायरल होने जैसी कोई बात उनके संज्ञान में नहीं है, अगर कोई तहरीर लेकर आता है तो जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed