{"_id":"66a7e05869bc5e5c710fd253","slug":"victoria-carriage-taken-out-from-building-built-on-enemy-property-in-johar-university-rampur-news-c-282-1-rmp1004-126840-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: जौहर यूनिवर्सिटी में शत्रु संपत्ति पर बने भवन से निकाली गई विक्टोरिया बग्घी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: जौहर यूनिवर्सिटी में शत्रु संपत्ति पर बने भवन से निकाली गई विक्टोरिया बग्घी
Tue, 30 Jul 2024 12:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Tue, 30 Jul 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। सपा नेता आजम खां के ड्रीम प्रोजेक्ट जौहर यूनिवर्सिटी स्थित शत्रु संपत्ति पर कब्जा लेने का काम पूरा हो गया है। शत्रु संपत्ति में शामिल दोनों भवनों को खाली करने का काम तेज कर दिया गया है। सोमवार को एक भवन से विक्टोरिया बग्घी को भी बाहर निकाला गया। यह बग्घी सपा के दिवंगत नेता मुलायम सिंह यादव के 75वें जन्म दिवस के मौके पर इस्तेमाल की गई थी। प्रशासन की ओर से दोनों भवनों को खाली करने के लिए सप्ताह भर की मोहलत दी है। प्रशासन नोटिस की अवधि पूरी होने के बाद इन दोनों भवनों को भी अपने कब्जे में ले लेगा।
सपा नेता आजम खां की जौहर यूनिवर्सिटी में स्थित शत्रु संपत्ति पर कब्जा लेने का काम चार दिन तक चला। शत्रु संपत्ति के दायरे में आए दो भवनों को छोड़कर प्रशासन शत प्रतिशत शत्रु संपत्ति को कब्जे में चुका है। सपा नेता की जौहर यूनिवर्सिटी में 13.08 हेक्टेयर जमीन शत्रु संपत्ति है। शत्रु संपत्ति विभाग की ओर से जौहर यूनिवर्सिटी में स्थित जमीन का सीमांकन करने के साथ ही उस पर कब्जा लेने के आदेश प्रशासन को दिए गए थे, जिसके बाद एसडीएम सदर मोनिका सिंह व नायब तहसीलदार गौरव बिश्नोई व शत्रु संपत्ति विभाग के पर्यवेक्षक प्रशांत कुमार के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम बृहस्पतिवार से जमीन की पैमाइश और इसे कब्जे में लेने की कार्रवाई शुरू कर दी थी। शत्रु संपत्ति के दायरे में यूनिवर्सिटी के दो भवन भी आए हैं,जिनको खाली कराने का नोटिस दिया जा चुका है। नोटिस मिलने के बाद यूनिवर्सिटी की ओर से दोनों भवनों को खाली करने का काम शुरू कर दिया है। सोमवार को इस भवन से यहां लंबे समय से रखी विक्टोरिया बग्घी को भी बाहर निकाला गया। इसके अलावा अन्य सामान भी बाहर निकाला जा रहा है।
विक्टोरिया बग्घी पर सवार होकर यूनिवर्सिटी पहुंचे थे मुलायम और अखिलेश
सपा के दिवंगत नेता मुलायम सिंह यादव का 75वां जन्म दिवस रामपुर में मनाया गया था। उस वक्त प्रदेश में सपा की सरकार थी। यह जन्म दिवस ऐतिहासिक ढंग से मनाया गया था। उस वक्त शहर से जौहर यूनिवर्सिटी तक जाने के लिए सपा नेता आजम खां ने विक्टोरिया बग्घी मंगवाई थी। इसी बग्घी पर सवार होकर सपा के दिवंगत नेता मुलायम सिंह यादव, सपा मुखिया अखिलेश यादव और खुद सपा नेता आजम खां जौहर यूनिवर्सिटी तक पहुंचे थे। रामपुर में मुलायम सिंह का 75वां जन्म दिवस को यादगार बनाने के लिए हर कोशिश की गई थी।