{"_id":"6695bfb5e7348f040d0fed74","slug":"vhp-workers-create-ruckus-over-burying-animal-remains-in-the-field-rampur-news-c-282-1-rmp1006-125840-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: पशुओं के अवशेष खेत में दबाने पर विहिप कार्यकर्ताओं का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: पशुओं के अवशेष खेत में दबाने पर विहिप कार्यकर्ताओं का हंगामा
Tue, 16 Jul 2024 06:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Tue, 16 Jul 2024 06:02 AM IST
विज्ञापन
सैदनगर। अजीमनगर थाना क्षेत्र की खौद चौकी परिसर से सटे एक खेत में दबे पशुओं के अवशेषों को लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। दो दिन पूर्व आंगा गांव में गोहत्या का मामला प्रकाश में आया था। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को जेल भेज दिया है, जबकि दो फरार हैं।
तीन दिन पूर्व थाना क्षेत्र के आंगा में कुछ लोगों ने गांव के ही जगदीश के गोवंश को चुराकर उसकी हत्या की घटना को अंजाम दिया था। किसान की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के घरों से गोमांस बरामद किया था। जिसके बाद पुलिस ने मामले में दो लोगों को जेल भेजा था, जबकि दो फरार हैं। पुलिस के अनुसार सैंपल वाले मांस को नष्ट करने के लिए दबाया गया था, जो बहुत कम था। लेकिन मामले की भनक जैसे ही बजरंग दल कार्यकर्ताओं को लगी तो खौद चौकी पर इकट्ठा हो गए और हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर थाना प्रभारी अजयपाल सिंह भी मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद पुलिस ने गड्ढे में दबे हुए अवशेषों को बाहर निकलवाया। थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया कि दो दिन के बाद मोहर्रम का पर्व है। उसके बाद जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर सुमित शर्मा जिला सहमंत्री विश्व हिंदू परिषद, अविनाश पटेल जिला सह संयोजक बजरंग दल, ओमकार सैनी प्रखंड अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद, विजय सिंह प्रखंड संयोजक बजरंग दल, करन सिंह खंड अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद, पप्पू खंड प्रमुख बजरंग दल, लालसिंह खंड प्रमुख बजरंग दल, राजेश सैनी सहसुरक्षा प्रमुख बजरंग दल व अनिल सह-प्रमुख बजरंग दल आदि मौजूद रहे।