{"_id":"6aa1b555bbfe81a9d30efcb6","slug":"vehicle-hits-woman-crossing-the-highway-rampur-news-c-282-1-smbd1025-179742-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: हाईवे पार कर रही महिला को वाहन ने मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: हाईवे पार कर रही महिला को वाहन ने मारी टक्कर
Thu, 10 Sep 2026 01:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Thu, 10 Sep 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
बिलासपुर। कोतवाली क्षेत्र में नैनीताल हाईवे स्थित ग्राम मुल्लाखेड़ा के पास मंगलवार रात किसी अज्ञात वाहन चालक ने महिला को टक्कर मारकर घायल कर दिया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मुल्लाखेड़ा निवासी कमलजीत सिंह की पत्नी अमरजीत कौर मंगलवार रात करीब आठ बजे नैनीताल हाईवे पार कर रही थीं। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन चालक ने उन्हें टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। महिला की चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने एंबुलेंस के जरिये गंभीर अवस्था में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। सूचना पर परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंच गए।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. मणिक अग्रवाल ने बताया कि महिला के हाथ और पैर में फ्रैक्चर होने की संभावना है। प्राथमिक उपचार के बाद घायल को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। सीओ हर्षिता सिंह ने घटना के प्रति अनभिज्ञता जताई है। संवाद