फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   vehical market

नोटबंदी : सहालग में धड़ाम हुआ वाहन बाजार

Wed, 23 Nov 2016 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Updated Wed, 23 Nov 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
vehical market
रामपुर में रायल बजाज एजेंसी में ग्राहकों के इंतजार में खड़ी बाइकें।

विज्ञापन

नोटबंदी से आटोमोबाइल मार्केट को भी तगड़ा झटका लगा है। खासतौर पर सहालग के सीजन में गुलजार रहने वाला वाहन बाजार में सन्नाटा छाया हुआ है। हर रोज दो और चार पहिया वाहनों के मार्केट को करीब एक करोड़ रुपये की चोट लग रही है। जिससे शो-रूम संचालकों में निराशा है। साथ ही नोटबंदी के कारण खरीदारों में भी मायूसी छायी हुई है। 

बिना टू व फोर व्हीलर के शादी लगभग अब असंभव सी होती जा रही है। शादी में लड़की पक्ष गिफ्ट के रूप में अपनी हैसियत के मुताबिक टू व्हीलर या फिर फोर व्हीलर लड़का पक्ष को जरूर देता है। इसी हिसाब से धन भी अर्जित करता है। सहालग की शुरुआत होते ही वाहन बाजार संचालकों के चेहरे खिल जाया करते थे, लेकिन एक हजार व पांच सौ के पुराने नोट बंदी के कारण वाहन बाजार पूरी तरह खामोश है। क्योंकि वाहन बाजार में नए वाहनों की खरीद न के बराबर होकर रह गई है।
विज्ञापन


रामपुर के वाहन बाजार पर नजर दौड़ाई जाए तो जिले में हीरो, होंडा, बजाज, महेंद्रा, टीवीएस, यामाहा, सुजुकी समेत आठ कंपनियों के करीब 47 से ज्यादा डीलर और सब डीलर हैं। इनका सालाना कारोबार करीब 1200 करोड़ आंका गया है। यही स्थिति चार पहिया वाहनों की भी है। चार पहिया वाहनों की महेंद्रा, मारूति, हुंडई जैसी कंपनियों के चार डीलर व सब डीलर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामपुर में पिछली सहालग में 50 से 60 कारें हर रोज बिका करती थीं, लेकिन इस दफा सहालग में 10-15 कारों की बिक्री महज रह गई है। यानी हर रोज 25 से 30 लाख रुपये की चोट चार पहिया वाहन बाजार को लग रही है। वाहन बाजार के संचालक परेशान नजर आ रहे हैं। इनका मानना है कि बाजार में स्थिति ठीक नहीं है। बड़े नोट बंद हो चुके हैं। कैश लोगों के पास है नहीं। ऐसी स्थिति में सहालग में वाहन बाजार आधे से भी कम रह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed