फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   vegitable seller died in accident

अज्ञात वाहन की टक्कर से सब्जी विक्रेता की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 10:28 PM IST
विज्ञापन
vegitable seller died in accident
भोट (रामपुर) । नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से सब्जी विक्रेता गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजन घायल को उपचार के लिए दिल्ली ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। रोते बिलखते परिजन शव को घर ले आए और बिना कानूनी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मोतियापुरा गांव निवासी घासी राम सैनी साप्ताहिक बाजारों में सब्जी बेचकर परिवार का गुजारा करता था। बुधवार देर शाम वह बिलासपुर की ओर से सब्जी बेचकर घर लौट रहा था। भोट थाना क्षेत्र के संकरा गांव के पास नेशनल हाईवे में उसकी सब्जियों से भरी ठेली में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जबरदस्त टक्कर में वह ठेली समेत दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ लग गयी व लोगों ने परिजनों को सूचना दी। राहगीरों की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए व घायल हो जिला चिकित्सालय ले गए।जिला चिकित्सालय में मौजूद चिकित्सकों ने घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए दिल्ली रेफर कर दिया। परिजन घायल को दिल्ली ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो जाने पर शव को घर ले आए और गुरुवार को दोपहर बाद अंतिम संस्कार कर दिया। मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed