फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   vacancy in college

एडमिशन के लिए कतार शिक्षकों की कुर्सियां खाली

Tue, 05 Jul 2016 01:02 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो रामपुर
अमर उजाला/ ब्यूरो रामपुर Updated Tue, 05 Jul 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
vacancy in college
रामपुर में सोमवार को महिला डिग्री कालेज में एडमिशन फार्म भरती छात्राएं।

विज्ञापन
 रामपुर के सबसे बड़े राजकीय रजा डिग्री कालेज में टीचरों की बड़ी कमी के साथ नया शिक्षा सत्र शुरू होगा। डिग्री कालेज में टीचरों के 21 पद रिक्त हो गए हैं। रिटायरमेंट और प्रमोशन के साथ नए डिग्री कालेजों में तबादलों ने टीचरों की कमी को ज्यादा बढ़ाया है। छात्राओं के पसंदीदा सब्जेक्ट समाजशास्त्र और मुस्लिम युवाओं की पसंद वाले फारसी विभाग में ताला लटकने की नौबत आ गई है। 

 राजकीय रजा स्नातकोत्तर महाविद्यालय शहर का सबसे पुराना कालेज है। उच्च शिक्षा के लिहाज से जिले में यह काफी मायने रखता है। रजा कालेज जिले के छात्र-छात्राओं की हमेशा पहली पसंद रहा है।  कालेज में शिक्षकों के 21 से ज्यादा पद इस समय रिक्त चल रहे हैं। अचानक इतनी बढ़ी संख्या में पदों के रिक्त होने की वजह यह है कि यहां पर बरसों से किसी नए शिक्षक की तैनाती नहीं हुई। 
विज्ञापन


पुराने शिक्षक या तो प्रमोशन पाकर दूसरे कालेजों में चले गए अथवा सेवानिवृत्त होते गए। मौजूदा सत्र में पांच  टीचर प्रमोशन के साथ दूसरे कालेजों में प्रभारी प्राचार्य बनकर चले गए। सात का तबादला हो गया। छह शिक्षक रिटायर हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ टीचरों की पहले से कमी चल रही है। कुल मिलाकर 21 पद रिक्त हो गए हैं। कालेज में रसायन विभाग, हिंदी, राजनीति विज्ञान समेत अन्य विभागों में शिक्षकों की कमी पैदा हो गई है। इतनी बढ़ी संख्या में शिक्षकों की कमी आने वाले दिनों में पढ़ाई में दिक्कत पैदा कर सकती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed