फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Uttarakhand police reveals bike thief gang, six accused arrested

उत्तराखंड पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का खुलासा किया, छह आरोपी गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand police reveals bike thief gang, six accused arrested
स्वार। उत्तराखंड के काशीपुर पुलिस ने कोसी नदी के खादर से 12 चोरी की बाइक बरामद कर तीन बाइक मैकेनिक सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया है। उत्तराखंड में लगातार हो रहीं बाइक चोरी की वारदातों के खुलासे को लेकर उत्तराखंड पुलिस ने मसवासी और आसपास के गांव से कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। रविवार को पुलिस ने वारदातों का खुलासा करते हुए मामले में छह आरोपियों की गिरफ्तारी दिखाते हुए कोसी नदी के खादर से 12 चोरी की बाइक भी बरामद दिखाई हैं।
विज्ञापन

उत्तराखंड पुलिस ने सीतारामपुर निवासी अंकुश, अर्जुन सिंह, मसवासी निवासी प्रकाश, मिलक नोखरीद गांव निवासी गजेंद्र, भूबरा गांव निवासी अर्पित को बाइक चोरी की वारदातों में लिप्त होने का आरोपी बताते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक सभी आरोपियों ने बाइक चोरी की घटनाओं को कबूल किया। गिरोह का सरगना पवन पुलिस के हाथ नहीं लग सका। उत्तराखंड पुलिस बरामद बाइकों सहित पकड़े गए सभी युवकों को काशीपुर ले गई। काशीपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय पाठक ने बताया कि बाइक चोर गिरोह का सरगना पवन है। जिसकी तलाश की जा रही डहै। पकड़े गए प्रकाश,गजेंद्र,अर्पित बाइक मैकेनिक हैं। चोरी की बाइकों को यह लोग मॉडीफाइड कर बेचा करते थे। एएसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि पकड़े गए युवक संगठित गिरोह बनाकर काफी समय से उत्तराखंड मर बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। इन सभी पर गैंगस्टर की कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed