फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Uttar Pradesh elections: Instead of Azam Khan in jail, his wife Tazeen Fatma and son Abdullah Azam Khan campaigning in Rampur assembly

उत्तर प्रदेश चुनाव: रामपुर को खल रही आजम खां की कमी, पत्नी-बेटा प्रचार से कर रहे भरपाई

Sat, 12 Feb 2022 08:48 AM IST
Rahul Sampal राहुल संपाल
Updated Sat, 12 Feb 2022 08:48 AM IST
सार

जेल बंद होने के कारण आजम खान खुद प्रचार नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में रामपुर सीट पर प्रचार का जिम्मा उनकी पत्नी तजीन फातिमा और बेटे अब्दुल्ला आजम ने संभाल रखा है। पढ़ें रामपुर से हमारे विशेष संवाददाता की ग्राउंड रिपोर्ट...

विज्ञापन
Uttar Pradesh elections: Instead of Azam Khan in jail, his wife Tazeen Fatma and son Abdullah Azam Khan campaigning in Rampur assembly
जेल जाने से पहले आजम खान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के इतिहास में रामपुर को नवाबों के शहर के तौर पर जाना जाता है, लेकिन उत्तर प्रदेश की राजनीति में रामपुर की पहचान समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान से है। आजम खान इन दिनों कई आरोपों के चलते जेल में बंद हैं, लेकिन सपा ने उन्हीं पर दांव चला है। जेल में बंद होने के बाद भी रामपुर में आजम खान की बादशाहत कायम है। 

विज्ञापन

खल रही आजम खान की कमी

करीब 20 साल से आजम खान की चुनाव व्यवस्था देख रहे आसिम राजा ने अमर उजाला को बताया कि आजम खान को राजनीति में करीब 45 साल हो चुके हैं। उन्होंने पहला चुनाव 1977 में लड़ा था। उसके बाद से वह लगातार रामपुर की जनता के बीच सक्रिय हैं। जब वह सरकार में अहम पदों पर थे, तब तक उन्होंने रामपुर के विकास के लिए कई अहम कार्य किए। इस वक्त वह कई आरोपों के चलते जेल में हैं, जिससे रामपुर को उनकी कमी खल रही है। असीम राजा कहते हैं कि इस चुनाव में कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम लोग भी आजम खान अनुपस्थिति को महसूस कर रहे हैं। 

विज्ञापन

पत्नी और बेटे ने संभाला मोर्चा

जेल में होने के कारण आजम खुद प्रचार नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में उनकी कमी पत्नी तजीन फातिमा और बेटे अब्दुल्ला आजम पूरी कर रहे हैं। तजीन फातिमा महिलाओं को साधने की कोशिशों में जुटी हुई हैं, जबकि अब्दुल्ला ने डोर टु डोर कैंपेन की जिम्मेदारी संभाल रखी है। अब्दुल्ला सुबह 10 बजे रामपुर स्थित अपने घर पर कार्यकर्ताओं और लोगों से मुलाकात करते हैं। इसके बाद रामपुर से करीब 29 किलोमीटर दूर स्वार विधानसभा सीट पर जनसंपर्क के लिए जाते हैं। रात 9 बजे घर लौटकर वह रामपुर सीट पर अपने पिता आजम खान के लिए कैंपेनिंग करते हैं और देर रात तक कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आजम खान के समर्थकों ने लगाया आरोप

गौरतलब है कि कोविड संक्रमण को देखते हुए चुनाव आयोग ने कई प्रतिबंध लगा रखे हैं। इसके चलते आजम खान के लिए प्रचार कर रहे कार्यकर्ताओं का आरोप है कि यह प्रतिबंध चुनाव के शुरुआती दो चरणों में लगाया गया, जो कि जानबूझकर किया गया। हालांकि, हमने भी आजम खान की बात लोगों तक पहुंचाने का तरीका निकाल लिया है। आज भले ही आजम खान जेल में हैं, लेकिन वह रामपुर के हर शख्स के घर में मौजूद हैं। उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खान की जितनी भी रैलियां हो रही हैं, उन्हें सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिए लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। इसके अलावा व्हाट्सएप सहित अन्य सोशल मीडिया एप की भी मदद ली जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed