फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   uttam arerve dharm celebrated

पर्यूषण पर्व में मनाया गया उत्तम आर्जव धर्म

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
uttam arerve dharm celebrated
रामपुर। नगर स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर और श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्यूषण पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान शुक्रवार को उत्तम आर्जव धर्म मनाते हुए इसके महत्व को समझाया गया।
विज्ञापन

फूटा महल स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में सुबह के समय अभिषेक, प्रक्षाल और शांतिधारा हुई। इसके बाद तत्वार्थ सूत्र वाचन हुआ। प्रथम अभिषेक निर्भय जैन दूसरा अभिषेक आशीष जैन और राकेश जैन ने जबकि तृतीय प्रश्न अभिषेक अनिल जैन ने किया। इसके बाद सभी ने श्रीजी का अभिषेक किया। प्रथम शांति धारा समर्पण जैन ने, द्वितीय शांति धारा आशीष जैन और तृतीय शांति धारा दिनेश खंडेलवाल और रितेश खंडेलवाल ने की। तत्वार्थ सूत्र द्वारा पुष्पा दीदी ने उत्तम आर्जव धर्म को समझाया और परिगृह त्यागने पर जोर दिया। कहा कि जितना परिग्रह का हम त्याग करेंगे उतने ही जीवन हमारा शुद्धता की ओर बढ़ेगा। इसके बाद सभी ने सामूहिक पूजन, पार्श्वनाथ पूजन, 16 कारण पंचमेरू दशलक्षण पूजन संगीत के साथ बड़े धूमधाम से किया। इस दौरान अध्यक्ष दिनेश चंद्र जैन, विशाल, डॉ. प्रदीप जैन, अजय जैन सेठी, राकेश, प्रमोद, सिद्धांत, सुनील, भारत भूषण, दीपक, प्रतीक, अमन, मुकेश, श्रेयांश, अविरल, अंकित, अनीता, सीमा, मंजू, लीना, पारुल, दिशा, प्रिया, नेहा व शीलू जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed