{"_id":"58519b534f1c1b896064a248","slug":"urs-of-khod-sariph","type":"story","status":"publish","title_hn":"खौद शरीफ में चादरपोशी कर मांगी दुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खौद शरीफ में चादरपोशी कर मांगी दुआ
अमर उजाला ब्यूरो/ मसवासी रामपुर
Updated Thu, 15 Dec 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
खोद शरीफ में बैरंग शाह कि दरगाह पर चादरपोशी करने जाते अकीदतमंद।
विज्ञापन
खौद शरीफ में हजरत बैरंग शाह के उर्स के चौथे दिन जायरीनों ने दरगाह पर चादरपोशी कर दुआ मांगी। दरगाह पर इकराम की तक़रीर का सिलसिला बना हुआ है। उर्स के चौथे दिन दूरदराज से आने वाले जायरीनों ने दरगाह पर चादरपोशी कर दुआ मांगी और शिरनी का वितरण किया। दरगाह परिसर में उलमा इकराम की तक़रीर के
साथ- साथ लंगर तकसीम करने का सिलसिला बना हुआ है। चौथे दिन भी खौद के अकीदतमंदों ने भारी तादात में जुलूस के साथ अल्लाह हो अकबर,नारा- ए- तकबीर के बीच दरगाह पर पहुंचकर चादपोशी कर दुआ मांगी।
विज्ञापन
घरों में कुल शरीफ के बाद लंगर तकसीम का सिलसिला जारी है। दरगाह के सज्जादानशीन हबीब शाह मियां ने बताया कि 15 दिसंबर को उत्तराखंड के जसपुर कस्बे के जायरीनों की चादरपोशी कराई जाएगी। हिमाचल प्रदेश और पंजाब से जायरीनों के आने का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन