फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Uproar over toll collection from farmers going to join Delhi movement

दिल्ली आंदोलन में शामिल होने जा रहे किसानों से टोल वसूली पर हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Uproar over toll collection from farmers going to join Delhi movement
भोट (रामपुर)। दिल्ली सीमा पर चल रहे किसान आंदोलन में शामिल होने जा रहे कार सवार किसानों से कोयला टोल प्लाजा पर टोल वसूली को लेकर कर्मचारियों का विवाद हो गया। विवाद के दौरान किसानों ने टोल कर्मियों पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। सूचना पर अन्य किसान नेता भी मौके पर पहुंच गए। करीब एक घंटे के बाद टोल कर्मियों के माफी मांगने पर किसान शांत हुए। इस दौरान एक ही लेन चालू होने से वाहनों की कतार लग गई।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर बाद बिलासपुर क्षेत्र से कुछ किसान दिल्ली सीमा पर चल रहे किसान आंदोलन में शामिल होने जा रहे थे। किसानों से भरी एक कार को कोयला टोल प्लाजा कर्मियों ने रोक लिया और टोल वसूली को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। किसानों का कहना था कि वह आंदोलन में शामिल होने दिल्ली जा रहे हैं। वहीं, टोल कर्मियों का कहना था कि दिल्ली आंदोलन में शामिल होने जा रहे किसानों की किसान यूनियन की सदस्यता कार्ड या आधार कार्ड दिखाने पर ही छूट का लाभ दिया जा सकता है।
विज्ञापन

इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर किसान टोल कर्मियों पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे व भाकियू अंबावता के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष हनीफ वारसी को फोन पर सूचना दी। थोड़ी ही देर में हनीफ वारसी तमाम कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने टोल प्लाजा मैनेजर से वार्ता कर किसानों से अभद्रता पर रोष जताया। काफी देर तक किसान नेताओं व टोल प्लाजा मैनेजर से वार्ता के बाद टोल कर्मी द्वारा माफी मांगे जाने पर किसान शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हंगामे के दौरान दिल्ली की ओर वाली एक ही लेन में टोल वसूली के कारण वाहन वाहनों की लंबी कतार लग गई। इसे वाहन सवारों को परेशानी उठानी पड़ी। वहीं, टोल प्लाजा मैनेजर मुन्ना यादव ने बताया कि कार सवार लोगों से टोल वसूली को लेकर किसान हंगामा करने लगे थे। किसान नेताओं से वार्ता होने के बाद मामला शांत हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed