फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Uproar over stopping DJ from playing in Ambedkar procession

Rampur News: आंबेडकर शोभायात्रा में डीजे बजाने से रोकने पर हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
Uproar over stopping DJ from playing in Ambedkar procession
रामपुर। नगर से सटे नवदिया गांव में डाॅ. भीमराव आंबेडकर की शोभायात्रा में डीजे बजाया जा रहा था। सुबह करीब नौ बजे जुलूस गांव के होली चौक पर पहुंचा। इसी दौरान पुलिस ने अनुमति न होने और आचार संहिता लागू होने की बात कहते हुए डीजे बंद करा दिया। इससे नाराज लोगों ने मिलक कोतवाली के गेट पर पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। मौके पर पहुंचे सांसद घनश्याम लोधी ने समझाया तो सभी लोग चले गए। रविवार को आंबेडकर जयंती के मौके पर नवदिया गांव के लोग आंबेडकर शोभायात्रा निकाल रहे थे। शोभायात्रा में डीजे भी शामिल था, जिस पर गाने बज रहे थे। पुलिस की मनाही के बाद भी शोभायात्रा में शामिल युवा डीजे बजाने की जिद करने लगे। पुलिस ने अनुमति नहीं होने की बात कही तो युवकों ने कहा कि प्रत्येक साल शोभायात्रा निकाली जाती है। पुलिस ने उनकी बात नहीं मानी और डीजे को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

इससे नाराज लोग कोतवाली के गेट पर पहुंचे और वहां प्रदर्शन करने लगे। इसी दौरान सांसद घनश्याम सिंह लोधी मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। कोतवाल धनंजय सिंह ने प्रदर्शन कर रहे लोगों से कहा कि आचार संहिता लागू है। शोभायात्रा निकालने के लिए अनुमति लेनी चाहिए। सांसद व कोतवाल के समझाने पर सभी लोग शांत हो गए और वहां से चले गए। कोतवाल ने बताया कि शोभायात्रा में डीजे बजाया जा रहा था। इसे रोक दिया गया था। समझाने पर सभी लोग चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed