{"_id":"658f297a6d1fa76139026975","slug":"uproar-in-private-hospital-over-womans-death-sealed-rampur-news-c-282-1-smbd1025-13005-2023-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: महिला की मौत पर निजी अस्पताल में हंगामा, किया सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: महिला की मौत पर निजी अस्पताल में हंगामा, किया सील
विज्ञापन
रामपुर। पथरी के ऑपरेशन के दौरान फातमा बेगम (30) पत्नी सावेज निवासी ग्राम मिश्री नगर शुमाली थाना अजीमनगर की हालत बिगड़ गई। परिजन महिला को नोएडा के एक अस्पताल ले गए, जहां बृहस्पतिवार की देर रात महिला की मौत हो गई। शुक्रवार को परिजनों ने भोट के एक एसआर अस्पताल में पहुंचकर हंगामा किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, एसीएमओ ने पहुंचकर अस्पताल को सील करने की कार्रवाई की है।भोट थाना प्रभारी निशा खटाना ने बताया कि अजीमनगर थाना क्षेत्र के ग्राम मिश्री नगर शुमाली निवासी सावेज के अपने परिजनों के साथ शुक्रवार की दोपहर एसआर अस्पताल पहुंचे। ग्रामीणों ने अस्पताल के चिकित्सकों पर पथरी के ऑपरेशन में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची तो अस्पताल के कर्मचारी खिसक लिए।
परिजनों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने फातिमा बेगम को 26 दिसंबर को पथरी के ऑपरेशन के लिए अस्पताल में भर्ती किया था। 26 दिसंबर की रात में ही अस्पताल के चिकित्सकों ने महिला का ऑपरेशन किया। इस दौरान महिला की हालत खराब होने लगी तो उन्होंने महिला को मुरादाबाद के एक अस्पताल को रेफर कर दिया। परिजन रात में ही महिला को मुरादाबाद ले गए।
इसके बाद 27 दिसंबर को मुरादाबाद से दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया। दिल्ली से महिला को 28 दिसंबर को नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। नोयडा के अस्पताल में रात 10:45 बजे मृत्यु हो गई। शुक्रवार की सुबह परिजन महिला के शव को यहां ले आए। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
वहीं, पुलिस की सूचना पर एसीएमओ ने मौके पर पहुंचकर अस्पताल की जांच की और जांच कार्य होने तक अस्पताल को सील करने की कार्रवाई कर दी। थाना प्रभारी का कहना है कि फिलहाल मामले की कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर वह रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करेंगे।