{"_id":"6a36de068a0f3ac9cf08681e","slug":"uproar-in-kanshiram-colony-over-the-supply-of-dark-sandy-water-rampur-news-c-282-1-rmp1001-173804-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: कांशीराम कॉलोनी में काला और रेतीला पानी आने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: कांशीराम कॉलोनी में काला और रेतीला पानी आने पर हंगामा
Sun, 21 Jun 2026 12:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sun, 21 Jun 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। मंडैयान नादर बाग स्थित कांशीराम कॉलोनी में शनिवार को काला और रेतीला पानी आने पर बाशिंदों में आक्रोश फैल गया। शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने पर लोगों ने नारेबाजी की। मामला बढ़ने पर शहर विधायक आकाश सक्सेना और नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी दुर्गेश्वर त्रिपाठी मौके पर पहुंचे।
कांशीराम कॉलोनी में गंदा पानी आने की शिकायतें पहले भी होती रही हैं। शनिवार सुबह से रेतीला और काला पानी आने पर लोग दिनभर साफ पानी का इंतजार करते रहे। नगर पालिका परिषद में शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ, जिससे लोगों का आक्रोश बढ़ गया।
मौके पर पहुंचे विधायक आकाश सक्सेना को लोगों ने बताया कि कई दिनों से पानी गंदा आ रहा है, जबकि शनिवार को स्थिति और खराब हो गई। इस पर विधायक ने अधिशासी अधिकारी दुर्गेश्वर त्रिपाठी को मौके पर बुलाकर समस्या से अवगत कराया। ईओ ने जेई को निर्देश देते हुए सात सबमर्सिबल पंप और एक ट्यूबवेल लगाने के आदेश दिए।
विज्ञापन
अधिशासी अधिकारी दुर्गेश्वर त्रिपाठी ने बताया कि टीम को मौके पर लगा दिया गया है। जल्द ही समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।