{"_id":"65bd6fa2fe2dca73d90bb9c9","slug":"up-team-in-final-due-to-aarushs-brilliant-performance-rampur-news-c-282-1-rmp1004-115151-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: आरुष के शानदार प्रदर्शन से यूपी की टीम फाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: आरुष के शानदार प्रदर्शन से यूपी की टीम फाइनल में
विज्ञापन
रामपुर। दयावती मोदी एकेडमी के छात्र आरुष गुप्ता के शानदार ऑलराउंडर प्रदर्शन की बदौलत यूपी की टीम फाइनल में पहुंच गई। बीसीसीआई द्वारा छत्तीसगढ़ में आयोजित अंडर-14 राजसिंह डूंगरपुर ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले में आरुष गुप्ता ने शतकीय पारी खेलने के साथ गेंदबाजी से भी कमाल दिखाते हुए एक विकेट झटका। फाइनल में यूपी का मुकाबला चार फरवरी को विदर्भ से खेला जाएगा। आरुष के शानदार प्रदर्शन से उसके परिवार के लोगों के साथ ही स्कूल में भी उत्साह का माहौल है। दयावती मोदी एकेडमी के छात्र आरुष गुप्ता का चयन यूपी की अंडर-14 क्रिकेट टीम में रामपुर क्रिकेट एसोसिएशन के माध्यम से आरुष का चयन हुआ था। यूपी की टीम इस वक्त छत्तीसगढ़ में चल रहे राज डूंगरपुर क्रिकेट ट्रॉफी खेल रही है।
छत्तीसगढ़ के भिलाई में खेले जा रहे टूर्नामेंट में शुक्रवार को तीन दिवसीय मैच के अंतिम दिन यूपी ने छत्तीसगढ़ को हराकर फाइनल में जगह पक्की की। सेमीफाइनल में रामपुर के आरुष के 102 रन की बदौलत टीम ने निर्धारित 90 ओवर के मैच में 405 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। आरुष ने सेमीफाइनल मैच में 145 गेंद खेल कर 102 रन बनाकर शानदार प्रदर्शन किया। सेमीफाइनल में छत्तीसगढ़ की टीम महज 243 रन बनाकर आउट हो गई। बल्लेबाजी के बाद आरुष ने एक विकेट भी झटका। अब फाइनल मुकाबला चार फरवरी से रांची में होगा। यह मुकाबला चार से छह फरवरी के बीच चलेगा।
आरुष के पिता आशीष गुप्ता ने बताया कि आरुष ने इस टूर्नामेंट में कुल तीन मैच खेले, जिसमें कुल 170 रन बनाए हैं, जबकि आठ विकेट भी लिए हैं। दूसरी ओर आरुष के कोच नितिन कुमार ने बताया कि आरुष ने शानदार प्रदर्शन किया है। उम्मीद है कि फाइनल मुकाबला भी यूपी की टीम जीतेगी। आरुष की इस सफलता से परिवार के लोगों के साथ ही स्कूल में भी खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
क्रिकेट एसोसिएशन ने भी जताई खुशी
यूपी क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष इरफान हुसैन व सचिव बसंत सिंह बघेल, रामपुर क्रिकेट एसोसिएशन के कोच आलम खां ने आरुष के प्रदर्शन की सराहना की है। कहा कि रामपुर क्रिकेट एसोसिएशन नई प्रतिभाओं को खोजने के लिए निरंतर प्रयासरत है।