फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   UP: Rampur Tanda police station constable shot himself, government residence incident

UP: रामपुर की टांडा कोतवाली में तैनात सिपाही ने खुद को मारी गोली, सरकारी आवास में वारदात, अफरा-तफरी का माहौल

Sun, 23 Mar 2025 08:05 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 23 Mar 2025 08:05 PM IST
सार

टांडा कोतवाली में तैनात सिपाही अंकित ने अपने सरकारी आवास पर खुद को गोली मार ली। इससे थाने में हड़कंप मच गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधिकारी मामले की जांच में जुटे हैं। 

विज्ञापन
UP: Rampur Tanda police station constable shot himself, government residence incident
रामपुर पुलिस कर रही जांच

विस्तार

रामपुर की टांडा कोतवाली में तैनात सिपाही अंकित ने बुधवार को अपने सरकारी आवास पर खुद को गोली मार ली। अचानक हुई इस घटना से पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। गोली की आवाज सुनते ही थाने में मौजूद पुलिसकर्मी तुरंत उसके आवास पर पहुंचे।

विज्ञापन


गंभीर हालत में सिपाही को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अतुल कुमार श्रीवास्तव और क्षेत्राधिकारी (सीओ) कीर्ति निधि आनंद मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने अस्पताल पहुंचकर सिपाही की हालत का जायजा लेते हुए पूरे मामले की जानकारी ली। सिपाही के खुद को गोली मारने की घटना के बाद पूरे थाने में अफरा-तफरी मच गई। साथी पुलिसकर्मियों का कहना है कि अंकित पिछले कुछ दिनों से तनाव में लग रहा था, लेकिन उसने किसी से कोई परेशानी साझा नहीं की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सिपाही की व्यक्तिगत या ड्यूटी से जुड़ी किसी परेशानी के चलते यह कदम उठाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने सिपाही के परिजनों को सूचना दे दी है और वह अस्पताल के लिए रवाना हो चुके हैं। 

मुरादाबाद में भी सिपाही ने की थी आत्महत्या

टांडा में हुई इस घटना से पहले मुरादाबाद में भी यूपी-112 सेवा में तैनात सिपाही अमित कुमार ने अपने सरकारी आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उन्होंने सुसाइड नोट में कई गंभीर आरोप लगाए थे। लगातार हो रही इन घटनाओं ने पुलिस विभाग में चिंता बढ़ा दी है। पुलिसकर्मियों के मानसिक स्वास्थ्य और ड्यूटी के दबाव को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed