{"_id":"62513598ec99c57c4033f714","slug":"up-rampur-car-hits-bike-rider-to-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर: कार चालक ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर: कार चालक ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत
Sat, 09 Apr 2022 12:58 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 09 Apr 2022 12:58 PM IST
सार
कोतवाली प्रभारी तेजवीर सिंह ने मामले की सूचना मृतक के परिजनों को दी तो परिजन भी विलाप करते हुए अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
रामपुर के बिलासपुर में नैनीताल हाईवे पर शनिवार की सुबह बाइक से जा रहे एक मजदूर की बाइक में कार चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे आनन-फानन अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
खजुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बमनपुरा निवासी दीपक कुमार (21) पुत्र कृष्ण पाल रुद्रपुर के एक ईंट भट्टे पर मजदूरी करते थे। परिजनों के अनुसार दीपक शनिवार की सुबह करीब 6 बजे बाइक से रुद्रपुर में एक ईंट भट्टे पर मजदूरी करने के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन
इस दौरान नैनीताल हाईवे पर ग्राम नया गांव के समीप रुद्रपुर की ओर से आ रही एक कार के चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसके कारण दीपक गंभीर रूप से घायल हो गए, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना को अंजाम देने वाला चालक कार को वापस रुद्रपुर की ओर ले कर भाग गया। घटना के बाद मौके पर तमाम लोग एकत्र हो गए। सूचना पर ईसानगर चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घायल को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी तेजवीर सिंह ने मामले की सूचना मृतक के परिजनों को दी तो परिजन भी विलाप करते हुए अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी