{"_id":"62bc73ab030c754dc554316e","slug":"up-police-took-two-people-into-custody-with-two-crore-rupees-in-rampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: दो करोड़ रुपयों के साथ दो लोगों को पुलिस ने लिया हिरासत में, जांच के लिए आयकर अधिकारियों को बुलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: दो करोड़ रुपयों के साथ दो लोगों को पुलिस ने लिया हिरासत में, जांच के लिए आयकर अधिकारियों को बुलाया
Wed, 29 Jun 2022 09:15 PM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 29 Jun 2022 09:15 PM IST
सार
एसपी अशोक कुमार शुक्ला ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ के आधार पर पता चला है कि दोनों कर्मी सिर्फ रकम ले जाने वाले कैरियर के रूप में प्रयोग किए जा रहे हैं। पूछताछ के आधार पर स्वामियों को बुलाया गया है।
विज्ञापन
दो करोड़ रुपयों के साथ एसपी अशोक कुमार शुक्ला और अन्य पुलिस कर्मी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिविल लाइंस थाना पुलिस ने बुधवार रात रोडवेज के निकट से सूचना के आधार पर एक कार को रोक लिया। कार की तलाशी के दौरान पुलिस ने कार में से दो करोड़ रुपये बरामद किए हैं। इसके बाद पुलिस रुपयों व कार सवार दो लोगों को थाने ले आई। पुलिस ने थाने में दोनों लोगों से इतनी बड़ी रकम कहां से आई और कहां किस प्रयोजन के लिए ले जा रहे थे, इसको लेकर पूछताछ की तो प्रारंभिक पूछताछ में दोनों लोग संतोषजनक जवाब नहीं दे सके और न ही रकम संबंधी कोई दस्तावेज दिखा सके। जिस पर पुलिस पूछताछ में जिन लोगों की रकम बताई गई, उनको बुलाया है और जांच के लिए आयकर विभाग की टीम को भी बुलाया है।
विज्ञापन
बुधवार रात सिविल लाइंस पुलिस ने सूचना के आधार पर रोडवेज के निकट एक कार को रोक लिया। कार में एक निजी पब्लिकेशन हाउस के कर्मी सवार थे, तलाशी के दौरान पुलिस को कार में दो करोड़ रुपये की रकम भी मिली। पुलिस दोनों लोगों को थाने ले आई और पूछताछ की। एसपी अशोक कुमार ने बताया कि पूछताछ में एक व्यक्ति ने अपना नाम संजय कुमार निवासी जिला दरभंगा प्रदेश बिहार और दूसरे ने दीपक कुमार निवासी कटक ओडिशा बताया। दोनों लोग एक निजी पब्लिकेशन हाउस में काम करते हैँ और उत्तराखंड से दिल्ली दो करोड़ की रकम लेकर जा रहे थे।
विज्ञापन
पूछताछ में दोनों ने बताया कि रकम एक निजी कॉलेज के संचालक द्वारा उनके निजी पब्लिकेशन हाउस के स्वामी के लिए भेजी जा रही थी। इससे पहले भी वो पिछले करीब दो माह में पांच करोड़ रुपये इसी प्रकार ले जा चुके हैं। पुलिस ने जब रुपये कहां से आए और रुपयों से संबंधित दस्तावेज मांगे तो दोनों लोग नहीं दिखा सके। जिस पर पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया और निजी पब्लिकेशन हाउस और निजी कॉलेज के स्वामियों को बुलाया है। इसके साथ ही आयकर विभाग की मुरादाबाद से टीम बुलाई गई है जो इतनी बड़ी रकम की आय के संबंध में समुचित जांच व पूछताछ कर सके।
विज्ञापन
एसपी अशोक कुमार शुक्ला ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ के आधार पर पता चला है कि दोनों कर्मी सिर्फ रकम ले जाने वाले कैरियर के रूप में प्रयोग किए जा रहे हैं। पूछताछ के आधार पर स्वामियों को बुलाया गया है। एसपी ने कहा कि इस प्रकार इतनी बड़ी रकम लेकर जाना भी जोखिम भरा है, कोई भी अनहोनी भी हो सकती थी।