फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   UP Police team was the winner in basketball championship

Rampur News: बास्केटबाॅल चैंपियनशिप में विजेता रही यूपी पुलिस की टीम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Nov 2023 02:11 AM IST
विज्ञापन
UP Police team was the winner in basketball championship
रामपुर। 62वीं राज्य स्तरीय सीनियर महिला बास्केटबाॅल चैंपियनशिप में अंतिम दिन आठ मैच खेले गए। फाइनल में रेलवे को हराकर यूपी पुलिस ने ट्रॉफी पर कब्जा किया।
विज्ञापन

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज और दयावती मोदी एकेडमी में चल रहे खेल में पहला क्वार्टर फाइनल मैच मेरठ और प्रयागराज के बीच खेला गया। जिसमें मेरठ ने प्रयागराज को 60-47 से हराया। दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच एसएसबी और आगरा के बीच खेला गया। जिसमें एसएसबी ने आगरा को 78-74 से हराया। तीसरा क्वार्टर फाइनल रेलवे और बीएचयू के बीच खेला गया। जिसमें रेलवे ने बीएचयू को 80-64 हराया। चौथा क्वार्टर फाइनल यूपी पुलिस और गोरखपुर के बीच खेला गया। जिसमें यूपी पुलिस ने गोरखपुर को 68-24 हराया।
विज्ञापन

इसके बाद दो सेमीफाइनल खेले गए। पहला सेमीफाइनल यूपी पुलिस और मेरठ के बीच खेला गया। जिसमें यूपी पुलिस ने मेरठ को 54-12 पराजित किया। दूसरा सेमीफाइनल में रेलवे और एसएसबी के बीच हुआ। जिसमें रेलवे ने एसएसबी को 71-41 से हराया। इसके बाद तीसरे स्थान के लिए मेरठ और एसएसबी के बीच मैच खेला गया। जिसमें एसएसबी ने मेरठ को 61-34 हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फाइनल में उत्तर प्रदेश पुलिस और रेलवे के बीच मैच आखिरी मैच खेला गया। कड़े मुकाबले में उत्तर प्रदेश पुलिस ने रेलवे को 75-64 हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। विजयी टीम को शहर विधायक आकाश सक्सेना की तरफ से 10 हजार का नकद पुरस्कार दिया गया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अभय गुप्ता, विशिष्ट अतिथि जिला क्रीड़ा अधिकारी गदाधर बारीकी रहे। समापन में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज किला रामपुर की बालिकाओं ने स्वागत गीत पर बहुत सुंदर प्रस्तुति प्रस्तुत की।
-------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article