फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   UP: Groom sister-in-law goes parents house with bride jewellery, complaint to police

UP: दुल्हन के जेवर लेकर दूल्हे की भाभी गई मायके, बरात में मच गया हंगामा.. फिर पुलिस ने किया यह काम

Wed, 20 Dec 2023 10:45 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 20 Dec 2023 10:45 AM IST
सार

बरात जाने से ठीक पहले दूल्हे की भाभी दुल्हन के जेवर लेकर मायके चली गई। इसके बाद लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस से शिकायत के बाद बमुश्किल जेवर वापस मिल पाए। तब जाकर बरात शुरू हुई।

विज्ञापन
UP: Groom sister-in-law goes parents house with bride jewellery, complaint to police
रामपुर में शादी - फोटो : istock

विस्तार

केमरी थाना क्षेत्र के एक गांव में बरात जाने से पहले दुल्हन के जेवरात दूल्हे की भाभी अपने साथ लेकर अपने मायके चली गई। दूल्हे ने जेवर वापस दिलाने को लेकर पुलिस से गुहार लगाई है। ग्राम प्रधान व रिश्तेदारों ने भाभी के मायके वालों को समझाकर जेवर वापस मांगा है।

विज्ञापन

ग्राम रहसेना के वीरपाल पुत्र मंगली की मंगलवार को शादी थी। शादी की सभी तैयारियां चल रहीं थीं। सोमवार की शाम वीरपाल की भाभी जिसके पास पैतृक जेवर रखा हुआ था और वीरपाल की नई नवेली दुल्हन को चढ़ना था।

विज्ञापन


दूल्हा वीरपाल की भाभी नीरज सोमवार की शाम अपने पास रखा सारा जेवर यह कहते हुए अपने मायके सुनारखेड़ा ले गई कि बंटवारे के समय उसको हिस्सेदारी कम दी गई थी। इसलिए यह जेवर वह नहीं देगी। गांव के कई लोग व रिश्तेदारों ने नीरज के मायके जाकर काफी समझाया कि पहले शादी हो जाए फिर बाद में हिस्से बंटवारे की बात कर लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मगर नीरज मायके से वापस नहीं आई और न ही जेवर दिया। थक हारकर मंगलवार को वीरपाल ने थाने पहुंचकर पुलिस से जेवर वापस दिलाने की गुहार लगाई। पुलिस ने मामला घरेलू होने व घर में शादी का माहौल होने के कारण रिश्तेदारों व ग्राम प्रधान से नीरज व उसके मायके वालों से बात करने को कहा।


ग्राम प्रधान सरजीत सिंह व वीरपाल के कुछ रिश्तेदार नीरज के मायके सुनारखेड़ा पहुंचे और मायके वालों और नीरज को काफी समझाया। तब जाकर नीरज ने जेवर ग्राम प्रधान की सुपुर्दगी में इस शर्त पर देते हुए कहा कि शादी के बाद जेवर व अन्य पैतृक चीजों का बंटवारा बराबर किया जाएगा। जेवर घर वापस लाने पर दूल्हा अपनी बरात लेकर जा सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed