फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   UP Elections 2022: In virtual rally CM Yogi said Today the heat of Rampur has calmed down

UP Elections 2022: वर्चुअल रैली में सीएम योगी बोले- आज रामपुर की गर्मी शांत हो चुकी है

Wed, 09 Feb 2022 05:59 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर/शाहबाद(रामपुर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर/शाहबाद(रामपुर)। Published by: अनुराग सक्सेना Updated Wed, 09 Feb 2022 05:59 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बुधवार को रामपुर की बिलासपुर विधानसभा सीट में जनसभा का कार्यक्रम प्रस्तावित था, लेकिन बुधवार को सुबह से ही बारिश शुरू हो गई और शाम तक रुक-रुक कर बारिश होती रही। इस कारण उन्होंने रामपुर के लोगों को वर्चुअली संबोधित किया।

विज्ञापन
UP Elections 2022: In virtual rally CM Yogi said Today the heat of Rampur has calmed down
सीएम योगी के वर्चुअल संबोधन को सुनते भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

खराब मौसम के कारण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बुधवार को प्रस्तावित रामपुर दौरा टल गया लेकिन उन्होंने कार्यकर्ताओं को वर्चुअली संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज रामपुर की गर्मी शांत हो चुकी है। शायद इस बात से उन्होंने बिना नाम लिए सपा सांसद आजम खां पर निशाना साधा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बुधवार को रामपुर की बिलासपुर विधानसभा सीट में बिलासपुर नगर में सोमवार की बाजार स्थित रामलीला मैदान और पटवाई की बाजार के निकट रामलीला मैदान में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा का कार्यक्रम प्रस्तावित था, लेकिन बुधवार को सुबह से ही बारिश शुरू हो गई और शाम तक रुक-रुक कर बारिश होती रही। खराब मौसम के कारण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हेलीकॉप्टर से रामपुर नहीं आ सके। इसके बाद दोपहर में उन्होंने सभा के निर्धारित समय के करीब ही कार्यकर्ताओं को वर्चुअली संबोधित किया।

विज्ञापन

UP Elections 2022: In virtual rally CM Yogi said Today the heat of Rampur has calmed down
सीएम योगी का वर्चुअल संबोधन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

इस दौरान उन्होंने कहा कि पांच साल में रामपुर में काफी परिवर्तन हुआ है। पांच साल पहले तक जिस उत्तर प्रदेश में रोज दंगे होते थे, कर्फ्यू लगते थे, बेटियां सुरक्षित नहीं थीं, पर्व व त्योहार शांतिपूर्वक नहीं हो पाते थे, व्यापारी पलायन करता था, हर जगह भय-दहशत का माहौल था, आज पांच साल के बाद बदली हुई तस्वीर नजर आ रही है। हर जगह माहौल शांत है, कर्फ्यू लगने की जगह बढ़िया ढंग से कांवड़िया यात्रा निकल रही हैं। आज हर बेटी सुरिक्षत महसूस कर रही है।

सपा सांसद आजम खां पर साधा निशाना

सीएम योगी ने कहा कि आज रामपुर की गर्मी शांत हो चुकी है। इससे उनका इशारा शायद सपा सांसद आजम खां की ओर रहा हो। उन्होंने कहा कि पहले रामपुर में दलित, गरीब, बेटी कोई सुरक्षित नहीं था लेकिन, आज सुरक्षा की गारंटी है। पहले जमीनों पर कब्जे होते थे। इसके बाद उन्होंने रामपुर में विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांग पेंशन, निशुल्क राशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, कर्जमाफी और किसान सम्मान निधि के तहत लाभ रहे रहे लाभार्थियों की संख्या को साझा किया।

सीएम योगी ने कहा कि रामपुर में पांच साल में विकास ने तेजी पकड़ी है। सिर्फ रामपुर में ही बलदेव सिंह औलख के प्रयासों से करीब 24 सौ करोड़ रुपये के विकास कार्य हुए हैं और ये विकास कार्य भाजपा सरकार बनने पर जारी रहेंगे। इसके बाद उन्होंने भाजपा प्रत्याशियों की जीत के लिए वोट अपील की।

पता नहीं क्या करते हैं औलख, मैं रामपुर नहीं आ पाता- योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वर्चुअली संबोधन के शुरुआत और अंत में कुछ मजाकिया अंदाज में भी दिखे। उन्होंने कहा कि पता नहीं बलदेव सिंह औलख क्या करते हैं कि मैं रामपुर नहीं आ पाता। पांच साल पहले भी मैं रामपुर नहीं आ सका और आज फिर मौसम खराब करवा दिया, जिस कारण मैं रामपुर नहीं आ सका। जब भी बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र का कार्यक्रम तय करता हूं कैंसिल हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed