फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP: Elder brother accused molestation, Police challaned younger brother, young man suicide

UP: बड़े भाई पर छेड़छाड़ का आरोप.. छोटे का पुलिस ने कर दिया चालान, जमानत मिलते ही युवक ने कर ली आत्महत्या

Tue, 15 Oct 2024 02:32 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, स्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, स्वार Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 15 Oct 2024 02:32 PM IST
सार

रामपुर की स्वार पुलिस ने छेड़छाड़ के आरोपी के न मिलने पर छोटे का शांतिभंग में चालान कर दिया। जमानत पर छूटने के 18 घंटे बाद उसने आत्महत्या कर ली। इससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस का कहना है कि चालान का छेड़छाड़ मामले से कोई संबंध नहीं है।

विज्ञापन
UP: Elder brother accused molestation, Police challaned younger brother, young man suicide
गंज थाने का निरीक्षण करते रामपुर एसपी विद्याशंकर मिश्रा - फोटो : पुलिस

विस्तार

विवाहिता से छेड़छाड़ के आरोपी के न मिलने पर कोतवाली पुलिस ने उसके छोटे भाई मनोज (18) का शांतिभंग में चालान कर दिया। जमानत पर छूटने के 18 घंटे बाद युवक ने अपमानित महसूस करते हुए सोमवार की दोपहर उसने आत्महत्या कर ली। उसका शव गांव के निकट बाग में पेड़ से लटका हुआ मिला।

विज्ञापन


पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। हालांकि मामले में पुलिस का कहना है कि मारपीट के अलग मामले में मनोज का चालान किया था, छेड़छाड़ के मामले से इसका कोई ताल्लुक नहीं है। कोतवाली क्षेत्र के नवाबनगर का मझरा गांव निवासी एक विवाहिता ने लगभग आठ दिन पहले अपने पड़ोसी युवक के खिलाफ कोतवाली पुलिस को छेड़छाड़ की तहरीर दी थी।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार शनिवार के दिन पुलिस ने आरोपी प्रेम सिंह के घर दबिश दी थी। वह पुलिस को नहीं मिला तब उसके छोटे भाई मनोज और उसके घर आए गांव के ही युवक विनेश को उठा लाई थी। दोनों के खिलाफ पुलिस ने शांतिभंग में चालान कर दिया था। शाम के समय एसडीएम ने मुचलका पाबंद करके जमानत दे दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


छेड़छाड़ के आरोपी भाई के एवज में पुलिस ने मनोज के खिलाफ कार्रवाई कर दी। इससे मनोज आहत था। ग्रामीणों का कहना था कि मनोज जमानत पर छूटने के बाद घर आ गया। सोमवार की दोपहर लगभग पौने बारह बजे ग्रामीणों ने गांव की पश्चिमी दिशा  स्थित बाग में आम के पेड़ की डाल पर उसका शव लटका हुआ देखा तो ठिठक गए।

मनोज के फंदा लगा लेने की खबर गांव में पहुंची तो तमाम ग्रामीण वहां आ गए। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस आ गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी संदीप त्यागी ने बताया कि छेड़छाड़ के मामले में चालान नहीं किया गया, मछली को लेकर विवाद हुआ था, उस मामले में मनोज का चालान किया गया था। इसका उसके भाई के केस से कोई ताल्लुक नहीं है। 

जमानत के पैसे और जमानती भी नहीं मिले  

मनोज बेहद निर्धन परिवार से था। उसके चार भाई और एक बहन हैं। पिता का निधन हो चुका है। दो भाई और बहन की शादी हो चुकी है। पुलिस ने जब आरोपी भाई के एवज उसे पकड़ कर शांतिभंग में चालान किया तो एसडीएम कोर्ट में जमानत कराने के लिए जमानती भी नहीं मिल पाए। वकील का मेहनताना भी देने के लिए उसके पास पैसे नहीं थे। सोमवार को उसे जमानती पेश करने थे, लेकिन घटनाक्रम से आहत होकर अपनी जान दे दी।

नवाबनगर का मझरा गांव में मनोज और विनेश के बीच मछली मारने को लेकर विवाद हुआ था जिसके चलते दोनों का शांतिभंग में चालान हुआ। मनोज के भाई द्वारा विवाहिता से की गई छेड़छाड़  के मामले में मनोज का न तो नाम था और न ही चालान किया गया। मनोज के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद उसकी मौत का कारण पता चलेगा। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है।  - अतुल कुमार पांडेय, सीओ, स्वार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed