{"_id":"688b25679fa7cf53710aeddc","slug":"up-e-rickshaw-driver-killed-dispute-over-picking-up-passengers-in-rampur-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: पेट में पेचकस घोंपकर ई रिक्शा चालक की दिनदहाड़े हत्या, रामपुर में सवारी बैठाने को लेकर दोनों में हुआ विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पेट में पेचकस घोंपकर ई रिक्शा चालक की दिनदहाड़े हत्या, रामपुर में सवारी बैठाने को लेकर दोनों में हुआ विवाद
Thu, 31 Jul 2025 01:42 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 31 Jul 2025 01:42 PM IST
सार
रामपुर में सवारी बैठाने को लेकर हुए विवाद में एक ई-रिक्शा चालक ने दूसरे के पेट में पेचकस घोंप दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी की तलाश जारी है।
विज्ञापन
रामपुर में ई रिक्शा चालक की हत्या
- फोटो : संवाद
विस्तार
रामपुर में सवारी बैठाने को लेकर दो ई रिक्शा चालक आपस में भिड़ गए। इसके बाद एक ने दूसरे चालक सलीम (60) के पेट में पेचकस घोंप दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दिनदहाड़े हुई वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर ई रिक्शा चालक मौके से भाग निकला।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस हमलावर ई रिक्शा चालक की तलाश में जुट गई है। हत्या की यह वारदात सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मैगजीन मोहल्ले में सुबह करीब दस बजे की है।
विज्ञापन
गंज थाना क्षेत्र के घेर चंदन खां निवासी सलीम (60) मैगजीन मोहल्ले में सवारियां लेकर पहुंचा था। बताते हैं कि यहां से सवारियां उतारने के बाद वह दूसरी जगह की सवारियां भरने लगा। इस दौरान उसका विवाद पास में ही खड़े ई रिक्शा चालक से विवाद होने लगा।
विज्ञापन
इसके बाद सलीम पर दूसरे चालक ने पेचकस से हमला कर दिया। इसमें वह लहूलुहान हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। पेचकस के हमले से घायल सलीम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गया।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सिविल लाइंस थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि सवारियां बैठाने को लेकर दूसरे ई रिक्शा चालक से विवाद हुआ था।
इसी विवाद में सलीम पर पेचकस से हमला कर दिया गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस हमलावर ई रिक्शा चालक की गिरफ्तारी को प्रयास कर रही है। अपर पुलिस अधीक्षक अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि प्रथम दृष्टया दो रिक्शा चालकों के बीच कुछ विवाद को लेकर झगड़ा होने की बात सामने आई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।