फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   UP Board: Two objections received on 74 examination centres

यूपी बोर्ड : 74 परीक्षा केंद्रों पर आईं दो आपत्तियां

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
UP Board: Two objections received on 74 examination centres
27 दिसंबर तक जारी हो सकती परीक्षा केंद्रों की फाइनल सूची
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाओं के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से केंद्र निर्धारित कर दिए गए हैं। जनपद में कुल 74 केंद्र बनाए गए हैं। इस पर सोमवार तक आपत्तियां मांगी गई थीं। आखिरी दिन तक सिर्फ दो स्कूलों ने आपत्ति दर्ज कराई, जिनका विभाग की ओर से निस्तारण किया जा रहा है।
डीआईओएस अंजलि अग्रवाल ने बताया कि जिले में 74 परीक्षा केंद्रों की सूची बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। बोर्ड ने एक बार फिर प्रधानाध्यापकों को अंतिम मौका देते हुए 22 दिसंबर तक आपत्ति मांगी थी, ताकि किसी भी स्तर पर कोई शिकायत नहीं रह जाए। आपत्ति दर्ज कराने के लिए सोमवार को अंतिम दिन तय किया गया था।
विज्ञापन

दो स्कूलों ने आपत्ति दर्ज कराई है। आपत्ति में परीक्षा केंद्र दूर बनाए जाने की शिकायत की गई है जिसका विभाग की ओर से निस्तारण कराया जा रहा है। इसके बाद परीक्षा केंद्रों की फाइनल सूची 27 दिसंबर तक जारी होने की उम्मीद जताई जा रही है। जिले से इस बार हाईस्कूल में 25518 और इंटरमीडिएट के 21248 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed