{"_id":"5738c3bf4f1c1bd918ac7479","slug":"up-board-resultrahul-and-himansu-topper","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईस्कूल में राहुल तो इंटर में हिमांशु टापर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईस्कूल में राहुल तो इंटर में हिमांशु टापर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Mon, 16 May 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
हाईस्कूल की परीक्षा में जिले में प्रथम स्थान हासिल करने वाले छात्र राहुल कुमार सैनी को मिठाई खिलाते पिता व शिक्षक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा की टाप टेन सूची में लड़के आगे रहे। दसवीं में हरि इंटर कालेज के राहुल सैनी जबकि इंटरमीडिएट में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज मिलक के हिमांशु गंगवार टापर रहे।
यूपी बोर्ड की 10 और 12वीं की परीक्षा का परिणाम रविवार को घोषित कर दिया गया। घोषित परिणामों में दसवीं में शहर के श्री हरि इंटर कालेज के राहुल सक्सेना ने पूरे जिले में सबसे ज्यादा अंक हासिल किए। राहुल ने 94.3 फीसदी अंक हासिल कर जिले में पहला स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर कलावती इंटर कालेज की रेखा रानी रहीं। तीसरे स्थान पर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज मिलक की कामिनी गंगवार रही। इस दफा दसवीं का परीक्षा परिणाम 76.85 फीसदी रहा है।
उधर इंटरमीडिएट की परीक्षा की टाप टेन सूची में मिलक के छात्रों का कब्जा रहा। मिलक के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के हिमांशु गंगवार ने 95.8 फीसदी अंक हासिल कर जिले में पहला स्थान हासिल किया। इसी कालेज के संकेत अग्रवाल व उदय सिंह यादव ने 95.2 फीसदी अंक हासिल कर दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
तीसरे स्थान पर भी इसी स्कूल के सचिन कुमार ने बाजी मारी। सचिन ने 92.8 फीसदी अंक हासिल किए। इस दफा इंटर का परीक्षा परिणाम 85 फीसदी रहा। टाप टेन सूची में इस दफा शहर के बच्चे बाहर हैं और ग्रामीण इलाकों के बच्चों ने अपना दबदबा कायम कर रखा है। रिजल्ट घोषित होने के साथ ही बच्चों के चेहरे खिल उठे हैं।