{"_id":"c32ac3950d934cecb20c3795bc958129","slug":"up-board-examination-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल एप से लगेगी विद्यार्थियों की हाजिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल एप से लगेगी विद्यार्थियों की हाजिरी
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
Updated Sat, 13 Feb 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड की परीक्षा में शामिल होने वाले बच्चों की हाजिरी अब मोबाइल एप से लगाई जाएगी। केंद्र व्यवस्थापक अपने स्मार्टफोन के जरिये प्रत्येक पाली में शामिल होने वाले छात्रों की हाजिरी लगाएंगे। ये भी बताएंगे कितने परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे। पल-पल की जानकारी केंद्र व्यवस्थापकों को मोबाइल एप के जरिये देनी होगी।
यूपी बोर्ड हाईटेक हो रहा है। एक ओर जहां बोर्ड परीक्षा के प्रयोगात्मक परीक्षाओं के अंकों को आनलाइन किया जा रहा है, वहीं अब परीक्षार्थियों की हाजिरी आनलाइन लगाने की तैयारी हो रही है। जिला विद्यालय निरीक्षकों के माध्यम से केंद्र व्यवस्थापकों को आदेश जारी कर दिए हैं।
प्रत्येक पाली में परीक्षार्थियों की उपस्थिति की जानकारी एप के माध्यम से बोर्ड को देंगे। इसके लिए केंद्र व्यवस्थापकों को अपने स्मार्टफोन में बोर्ड का एप लोड करना होगा। साफ किया गया है कि इसमें किसी भी तरह की कोई चूक नहीं होनी चाहिए। जिला विद्यालय निरीक्षक माया देवी ने इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं।