फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   up board exam

बूपी बोर्ड परीक्षा--- हाईस्कूल के 2466 और इंटर के 567 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
up board exam
रामपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा में सोमवार को हाईस्कूल के 2466 और इंटर के 567 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा के दौरान कोई भी नकचली नहीं पकड़ा जा सका। परीक्षा कोविड-19 गाइड लाइन का पालन करते हुए कराई गई। गृह विज्ञान और चित्रकला का सरल प्रश्नपत्र देख परीक्षार्थी खुश हो गए।
विज्ञापन

सोमवार को पहली पाली में हाईस्कूल चित्रकला विषय की परीक्षा थी। जिसमें 22033 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें से 19584 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि, 2449 परीक्षार्थी परीक्षा से गैरहाजिर रहे। इंटर भूगोल विषय की परीक्षा में 1504 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें से 1274 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 230 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी पाली में हुई हाईस्कूल कम्पयूटर विषय की परीक्षा में 312 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें से 295 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 17 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इंटर गृह विज्ञान की परीक्षा में पंजीकृत 5038 परीक्षार्थियों में से 4701 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 337 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा सीसीटीवी कैमरों और वॉयस रिकार्डर की ऑन लाइन निगरानी में हुई। कोरोना संक्रमण से बचने के लिए परीक्षा केंद्रों पर तैनात कक्ष निरीक्षकों, स्टाफ और परीक्षार्थियों को बगैर मास्क के परीक्षा केंद्रों में प्रवेश नहीं करने दिया। जिला विद्यालय निरीक्षक मुनेश कुमार ने बताया कि सोमवार को परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। जिलेभर में कोई भी परीक्षार्थी अनुचित साधनों का प्रयोग करने हुए नहीं पकड़ा जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed