फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Union Minister Mukhtar Abbas Naqvi after voting in Lok Sabha by election said BJP will win in SP stronghold

मतदान के बाद बोले नकवी: आजम के टाइगर वाले बयान पर कहा- हो सकता है किसी पिंजड़े से आएं हों, 'कोई क्रांति करके जेल गए होंगे'

Thu, 23 Jun 2022 08:23 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 23 Jun 2022 08:23 PM IST
सार

रामपुर में दनियापुर-शंकरपुर बूथ पर गुरुवार को लोकसभा उप-चुनाव में मतदान करने के बाद केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने आजम के उन पर जुल्म किए जाने के बयान पर कहा कि हो सकता है कोई क्रांति करके जेल गए होंगे। महाराष्ट्र की सरकार को डमी कार और डायलिसिस की जुगाड़ सरकार बताया।
 

विज्ञापन
Union Minister Mukhtar Abbas Naqvi after voting in Lok Sabha by election said BJP will win in SP stronghold
मतदान के बाद केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने दनियापुर-शंकरपुर बूथ पर गुरुवार को लोकसभा उप-चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए सपा नेता आजम खां के उन पर जुल्म किए जाने के बयानों को लेकर कहा कि हो सकता है कोई क्रांति करके वह जेल गए होंगे, कभी करप्शन की क्रांति भी होती है। नकवी ने महाराष्ट्र सरकार को भी डमी कार और डायलिसिस सरकार बताया।

विज्ञापन

मीडिया से बात करते हुए लोकसभा उप-चुनाव के परिणामों को लेकर कहा कि हमने परीक्षा की पूरी तैयारी की है और जनता परीक्षक है। भाजपा का सुशासन, समावेशी विकास व सबकी सुरक्षा का संकल्प है, उसको देखकर मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। सपा प्रत्याशी से मुकाबले पर कहा कि यहां पर जनता वोट नरेंद्र मोदी के विकास और योगी आदित्यनाथ के विश्वास के प्रति समर्पित करने जा रही है। इसके लिए कौन व्यक्ति जेल में था कौन व्यक्ति रेल में था, ये मायने नहीं रखता।

विज्ञापन
विज्ञापन

आजम खां के खुद को टाइगर कहने वाले बयान पर कहा कि हो सकता है किसी पिंजड़े से आए हों, कोई क्रांति करके जेल गए हों कभी करप्शन की क्रांति भी होती है। आजम खां के उन पर जुल्म होने के बयान पर कहा कि किसने जुल्म किया, इस पर तो कानून अपना काम कर रहा है। इसमें हम क्या कर सकते हैं। आजमगढ़ और रामपुर को सपा का गढ़ माने जाने पर कहा कि दोनों जगह भाजपा जीतेगी। उप-चुनाव का 2024 के लोकसभा चुनाव पर प्रभाव को लेकर कहा कि भारत चुनाव का देश है। हर महीने कभी विधानसभा, कभी लोकसभा, कभी पंचायत या कभी स्थानीय निकाय के चुनाव होते रहते हैं। ऐसे में किसी चुनाव का दूसरे चुनाव पर असर पड़ेगा ये कहा नहीं जा सकता। महाराष्ट्र सरकार पर चल रहे संकट पर कहा कि डमी कार और डायलिसिस की सरकार कितने दिन चल सकती है। महाराष्ट्र में डमी कार और डायलिसिस सरकार का जुगाड़ चल रहा था। जुगाड़ से आप सरकार बना तो सकते हैं, लेकिन चला नहीं सकते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed