Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Celebrations in Rampur over Azam Khan s return home, supporters chant Tiger is back

Rampur News: आजम खां की घर वापसी पर रामपुर में जश्न, समर्थकों ने लगाए ''''''''टाइगर इज बैक'''''''' के नारे

Thu, 19 Nov 2026 01:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Thu, 19 Nov 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Celebrations in Rampur over Azam Khan s return home, supporters chant Tiger is back
रामपुर। करीब एक साल लंबे इंतजार के बाद बुधवार रात सपा नेता आजम खां गाजियाबाद की डासना जेल से रिहा होकर 100 से अधिक कारों के काफिले के साथ अपने गृह नगर रामपुर पहुंच गए। उनके पहुंचते ही शहर में उत्साह का माहौल बन गया। समर्थकों ने ''''''''टाइगर इज बैक'''''''' के नारे लगाए। घर पहुंचने पर आजम खां ने कार से बाहर आकर हाथ उठाकर समर्थकों का अभिवादन किया। इस दौरान समर्थकों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी।
विज्ञापन

बुधवार को जैसे ही आजम खां डासना जेल से बाहर आए, वहां पहले से मौजूद उनके बेटे अब्दुल्ला आजम और समर्थकों ने खुशी जताई। उनकी रिहाई की खबर मिलते ही रामपुर में आवास के बाहर लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। उनके घर को रंगबिरंगी झालरों से सजाया गया था। आतिशबाजी और फूलों की बारिश के बीच जब उनका काफिला रामपुर पहुंचा तो समर्थक उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब दिखे।
विज्ञापन

आजम खां 17 नवंबर 2025 को जेल गए थे। परिवार और समर्थकों को उनकी रिहाई का इंतजार था। 31 अक्तूबर 2026 को वह रामपुर जिला जेल से जमानत पर बाहर आए, लेकिन जेल के गेट पर ही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद से वह गाजियाबाद की डासना जेल में बंद थे। 17 नवंबर को इलाहाबाद हाईकोर्ट से मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अंतरिम जमानत मिलने के बाद उनकी रिहाई का रास्ता साफ हुआ। करीब एक साल बाद हुई घर वापसी पर समर्थकों ने खुशी जताई।

000
काफिले से दिखी आजम की सियासी धमक
डासना जेल से बाहर आने के बाद 100 से अधिक कारों के काफिले के साथ आजम खां रामपुर के लिए रवाना हुए। रास्ते में भी कई स्थानों पर समर्थकों ने उनका स्वागत किया। काफिले के साथ चल रहे संभल जिले के पूर्व जिलाध्यक्ष फिरोज खां ने बताया कि जोया टोल प्लाजा, पाकबड़ा और मूंढापांडे टोल प्लाजा समेत कई स्थानों पर समर्थकों ने आजम खां का स्वागत किया। उनके काफिले में करीब सौ से अधिक कारें शामिल थीं। इसके बाद वह रामपुर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed