केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास बोले: रामपुर के पटवाई में देश के पहले अमृत सरोवर का मई में होगा शुभारंभ, किया ये बड़ा एलान
केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने रामपुर में पटवाई स्थित अमृत सरोवर के निरीक्षण के दौरान कहा कि इसका शुभारंभ मई के प्रथम सप्ताह में किया जाएगा।यहां लोग नौका विहार का भी आनंद ले सकेंगे। कहा कि जिले में इस तरह के 75 अमृत सरोवर बनाए जाएंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने रामपुर में पटवाई स्थित अमृत सरोवर का निरीक्षण किया। उन्होंने अमृत सरोवर के निर्माण की प्रगति देखने के बाद कहा कि इसका शुभारंभ मई के प्रथम सप्ताह में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले में इस तरह के 75 अमृत सरोवर बनाए जाएंगे।
नकवी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन के साथ स्थानीय लोगों की सहभागिता से बन रहे अमृत सरोवर बेहद खास हैं। नकवी ने कहा कि यह (पटवाई वाला) देश का पहला अमृत सरोवर होगा, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दूरगामी योजना का सफल मॉडल साबित होगा।
पिकनिक स्पॉट की तर्ज पर किया जा रहा विकसित
उन्होंने कहा कि अमृत सरोवर को पिकनिक स्पॉट की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है। यहां लोग नौका विहार का भी आनंद ले सकेंगे। पास में खाने-पीने के स्टॉल की सुविधा भी मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह काम आजादी का अमृत महोत्सव के पूरा होने के वर्ष 2023 तक पूरा होगा। जिला पंचायत, जिला प्रशासन, ग्राम सभाएं मिलकर इस कार्य को युद्ध स्तर पर पूरा करेंगे। सीडीओ गजल भारद्वाज के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि सीडीओ का यह बेहतर प्रयास है। पटवाई स्थित इस अमृत सरोवर का शुभारंभ मई के प्रथम सप्ताह में किया जाएगा।
इस अवसर पर पैक्सपेड के सभापति सूर्य प्रकाश पाल, जिला पंचायत अध्यक्ष ख्याली राम लोधी, एसडीएम शाहबाद अशोक चौधरी, आदि उपस्थित रहे। इसके बाद नकवी ने शंकरपुर स्थित आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी की।