{"_id":"6adcf19fb16a05fd0f06725f","slug":"employees-will-stage-a-lockout-at-all-pacs-primary-agricultural-credit-societies-in-the-district-tomorrow-rampur-news-c-282-1-rmp1027-183263-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: जिले की सभी बी-पैक्स समितियों पर कल तालाबंदी करेंगे कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: जिले की सभी बी-पैक्स समितियों पर कल तालाबंदी करेंगे कर्मचारी
Sat, 24 Oct 2026 11:27 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sat, 24 Oct 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
रामपुर। नियमित वेतन समेत अन्य मांगें पूरी नहीं होने से नाराज बी-पैक्स समितियों के कर्मचारी 26 अक्तूबर से जिलेभर में तालाबंदी करेंगे। पैक्स सचिव वेलफेयर सोसाइटी के जिलाध्यक्ष राजेश मौर्य ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर जिले की सभी बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समितियों (एम-पैक्स) में कामकाज बंद रखा जाएगा।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि कर्मचारियों की नियमित वेतन व्यवस्था, अतिरिक्त समितियों का प्रभार संभालने पर यात्रा भत्ता, बैंक और अन्य संस्थाओं में कर्मचारियों का कोटा निर्धारित करने, कैडर फंड की समीक्षा और सेवा विस्तार समेत कई मांगें लंबित हैं। करीब एक वर्ष पहले विभागीय अधिकारियों के साथ हुई वार्ता में इन मांगों पर सहमति बनी थी लेकिन अब तक आदेश जारी नहीं किए गए हैं। उन्होंने कहा कि नियमित वेतन नहीं मिलने से कर्मचारियों के सामने परिवार के भरण-पोषण, बच्चों की पढ़ाई और इलाज का खर्च उठाने में परेशानी हो रही है। मांगों पर कार्रवाई नहीं होने से कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ रही है। जिलाध्यक्ष के अनुसार, 26 अक्तूबर से तालाबंदी कर विरोध जताया जाएगा।